भारतीय रेलवे से रोज लाखों लोग सफर करते हैं। कई बार चोरी के डर से लोग अपने साथ ज्यादा कैश लेकर नहीं चलते हैं। यात्रा के दौरान नेटवर्क के चलते कई बार UPI भी काम नहीं करता। ऐसे में अगर आपके पास कैश भी न हो, तो फिर परेशानी हो जाती है। इस तरह की परेशानी को खत्म करने के लिए इंडियन रेलवे ने एक नई सुविधा शुरू की है। दरअसल, रेलवे अब यात्रियों को ट्रेन के अंदर ही ATM की सुविधा देने जा रहा है, इसके लिए नासिक के मनमाड और मुंबई के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस के एसी कोच के अंदर ATM का सफल परीक्षण किया गया है।
पंचवटी एक्सप्रेस में ATM मशीन
मंगलवार को नासिक के मनमाड और मुंबई के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस के एसी कोच के अंदर देश के पहले एटीएम का सफल परीक्षण किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि परीक्षण सफर रहा, इस दौरान मशीन ने सही तरह से काम किया। हालांकि, कुछ जगहों पर मशीन ने सिग्नल खो दिया। इस दौरान, ट्रेन इगतपुरी और कसारा के बीच एक नो-नेटवर्क सेक्शन से गुजरी, जिसमें सुरंगें भी हैं। भुसावल DRM इति पांडे ने बताया कि इसके परिणाम अच्छे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अब चलती ट्रेन में नकदी निकाल सकेंगे। हम ये देखेंगे कि मशीन कैसे काम कर रही है।
ये भी पढ़ें: पूरे गांव को घोषित कर दिया वक्फ की जमीन, ग्रामीणों को मिला नोटिस, उड़े होश
रेलवे के भुसावल डिवीजन और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बीच सहयोग से बनाए गए इस एटीएम का उपयोग आसानी से किया जा सकता है, क्योंकि ट्रेन के सभी 22 कोच वेस्टिबुल के जरिए जुड़े हुए हैं। टाइम्स के मुताबिक, यात्री संजय झा ने कहा, ‘यह एक अच्छी पहल है। लोग पैसे निकाल सकते हैं, चेक बुक ऑर्डर कर सकते हैं और स्टेटमेंट भी ले सकते हैं। यह बहुत मददगार साबित होगा।’
दूसरी ट्रेनों में भी होगी शुरुआत
पंचवटी एक्सप्रेस का रेक 12071 मुंबई-हिंगोली जनशताब्दी एक्सप्रेस के साथ शेयर किया जाता है, इसलिए यह मशीन मनमाड-नासिक मार्ग से आगे हिंगोली तक लंबी दूरी के यात्रियों के लिए भी उपलब्ध होगी। दोनों ट्रेनें तीन रेक शेयर करती हैं। अधिकारियों ने कहा कि अगर ऑन-बोर्ड एटीएम सेवा लोकप्रिय हो जाती है, तो इसे दूसरी प्रमुख ट्रेनों में भी बढ़ाया जा सकता है, जिसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा। इसके बाद उनको नकद पैसे निकालने के लिए किसी स्टेशन पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बढ़ी घरों की डिमांड, जनवरी-मार्च तिमाही में 28 फीसदी की बढ़ोतरी
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
9 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines