INDIA Alliance Meeting In Delhi : देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसे लेकर दिल्ली में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की बैठक होने वाली है। इस मीटिंग में सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लेंगी और आगे की मजबूत रणनीति तैयार करेंगी। इस बीच इंडिया अलायंस की बैठक से पहले मुखपत्र सामना के जरिए शिवसेना यूबीटी (Shivsena UBT) ने कांग्रेस को हिदायत दी है।
शिवसेना यूबीटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को गठबंधन का महत्व सीखना चाहिए। साथ ही इस अलायंस का महत्व भी बढ़ाया जाना चाहिए। इंडिया गठबंधन के रथ में 27 घोड़े सवार हैं, लेकिन रथ का सारथी अभी कोई नहीं है, जिसके चलते रथ अटक गया है। इंडिया गठबंधन के रथ को आगे बढ़ाने के लिए समन्वयक और संयोजक की जरूरत है। हमें सारथी नियुक्त करना होगा।
यह भी पढ़ें : INDIA Alliance की बैठक के एजेंडे में बदलाव, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति
इंडिया गठबंधन का कौन होगा चेहरा
शिवसेना यूबीटी ने सामना के जरिये कहा कि साल 2024 में इंडिया अलांयस का कौन चेहरा होगा? कौन मोदी के सामने खड़ा होगा? इन सभी सवालों का जवाब देना होगा। इंडिया गठबंधन में एक से बढ़कर एक अनुभवी नेता हैं, इसलिए हमारे पास प्रधानमंत्री फेस के लिए चॉइस ही चॉइस है। मोदी-शाह अजेय नहीं है, सिर्फ इंडिया गठबंधन अभेद हो।
सिर्फ चाय-नाश्ता कर लेने के बाद खत्म हो जाएगी बैठक : BJP नेता
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक को लेकर कहा कि इन लोगों का सिर्फ आना-जाना लगा रहेगा, होना जाना कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने-आने से कुछ नहीं निकलने वाला है। सिर्फ चाय-नाश्ता कर लेने से उनकी चर्चा खत्म हो जाएगी, कोई लक्ष्य हासिल नहीं होगा.
इंडी अलायंस का कोई भविष्य नहीं : शाहनवाज हुसैन
शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि इंडी गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। बैठक करने से कुछ भी नतीजा नहीं निकलने वाला है। उन्होंने जदयू की तरफ से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने वाले सवाल पर कहा कि कांग्रेस कहां मान रही है। कांग्रेस पार्टी माने तब तो नीतीश कुमार का कुछ होगा। उन्होंने लालू यादव के बयान पर कहा कि नरेंद्र मोदी को कोई उखाड़ कर फेंक नहीं सकता है, देश की जनता उनके साथ है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
2 days agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
2 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
2 days agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
3 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
3 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines