मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई में भी कई जगह लोग जुटे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. इनमें अभिनेता इमरान खान भी शामिल हैं. पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान समेत शहर के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. अधिकारियों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की रही थी.
अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शनकारी
दिन की शुरुआत में अगस्त क्रांति मैदान से कम से कम 200 लोगों को हिरासत में लिया गया. इनमें सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी के संगठन ‘हम भारत के लोग’ के सदस्य और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के समर्थक भी शामिल थे. ये लोग CJP के प्रदर्शन के समर्थन में जुटे थे. पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने सभा के लिए अनुमति नहीं ली थी. प्रदर्शनकारियों में शामिल रुबैद भोजानी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लोगों को हिरासत में लेते समय काफी सख्ती की. उन्होंने कहा, ‘हमने प्रधानमंत्री को वोट दिया, लेकिन उन्होंने हमें धोखा दिया.’ भोजानी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की.
तुषार गांधी और अन्य कार्यकर्ता भी हिरासत में
महात्मा गांधी के प्रपौत्र और ‘हम भारत के लोग’ संगठन के प्रमुख तुषार गांधी को भी पुलिस ने बांद्रा से हिरासत में लेकर डीएन नगर पुलिस स्टेशन पहुंचाया. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए. शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे भी वहां पहुंचे. तुषार गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर लोगों से दोपहर 3:30 बजे अगस्त क्रांति मैदान में जुटने की अपील की थी. वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज मिथिबोरवाला को उनके घर से हिरासत में लेकर एमआईडीसी पुलिस स्टेशन ले जाया गया.
मुंबई में सुरक्षा बढ़ाई गई
CJP के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने दादर के शिवाजी पार्क में अतिरिक्त बल तैनात किया. इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं. शहर के अन्य इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई. अधिकारियों ने बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के तहत अगस्त क्रांति मैदान प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह नहीं है.
दिल्ली में CJP ने क्यों बुलाया प्रदर्शन?
CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था. पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कथित गड़बड़ियों और वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 से जुड़े बदलावों पर सवाल उठाए हैं. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें. इसी प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई में भी लोग सड़कों पर उतरे.
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 hr ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
3 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
19 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
21 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
22 hrs agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
1 day ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
1 day agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 day agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines