IMD Alert for Nagpur Heavy Rainfall: महाराष्ट्र के नागपुर में बारिश के कारण हालत लगातार खराब होते जा रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बारिश से आई बाढ़ के कारण 53 साल की लकवाग्रस्त महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है। हालांकि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने शनिवार को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी।
एक को बताया, दूसरी महिला को छोड़ा
पुलिस की ओर से बताया गया है कि सुरेंद्रगढ़ में संध्या ढोरे और उनकी मां सयाबाई ढोरे (72) के घर में बाढ़ का पानी घुस गया। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि रिश्तेदारों ने एक को बचा लिया। दूसरी महिला के लकवाग्रस्त होने के कारण उन्हें कमरे में छोड़ दिया था। बाद में जब बचाव दल मौके पर पहुंचा तो महिला का शव बरामद किया गया।
यह भी पढ़ेंः Weather Update Today : यूपी, बिहार से महाराष्ट्र तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें- IMD का बड़ा अपडेट
70 मूकबधिर बच्चों को बचाया
कुछ घंटे बाद फिर से हुई भारी बारिश से नागपुर शहर के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ आ गई, जिसके बाद 400 से ज्यादा लोगों को बचाया गया। इसमें मूक बधिर स्कूल के 70 छात्र भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को सुबह 2 बजे से 4 बजे के बीच शहर में करीब 90 मिमी बारिश हुई, जिसके बाद घरों और आवासीय इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया। सड़कों ने नदियों का रूप ले लिया।
10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने रविवार सुबह नागपुर में बारिश की स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत करने के लिए घरों का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को बचाव एवं राहत कार्य में लगाया गया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कम से कम 10,000 घर प्रभावित हुए हैं। घरों में कीचड़ घुस गया है। प्रशासन दवाएं उपलब्ध करा रहा है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सफाई में मदद कर रहा है। क्षति का आकलन किया जा जा रहा है।
IMD Alert को लेकर फड़नवीस ने कही ये बात
उन्होंने कहा कि अगर पहले कुछ उपाय किए गए होते तो हम नुकसान को कम कर सकते थे। उन्होंने कहा कि आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट दिया था लेकिन अनुमान नहीं था कि इतने कम समय में इतनी भारी बारिश होगी। ऐसी आपदाओं से हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।
हालांकि डिप्टी सीएम फड़नवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक भी की है। उधर ओडिशा के कोरापुट में भूस्खलन के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के बाद मरम्मत का काम चल रहा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी लगातार बारिश का दौर जारी है।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
11 hrs ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
1 day ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
1 day agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
1 day agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
3 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
3 days ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
6 days agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
6 days agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines