Weather Update Today : यूपी, बिहार से महाराष्ट्र तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें- IMD का बड़ा अपडेट

Weather Update Today

Weather Update Today 24 September : आज 24 सितंबर 2023 है। देश के कई हिस्सों में अभी भी मानसून सक्रिय है और बारिश का दौर जारी है। हालांकि कुछ राज्यों में मानसूनी बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक देश के कई हिस्सों में 30 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 24 और 25 सितंबर को बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है। इस सिलसिले में आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।  जबकि 27 और 28 सितंबर को कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली, बादल गर्जन और वज्रपात भी संभव है।  

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,  उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय के कई जगहों पर भारी बारिश की संभव है।

इसके साथ ही आज मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, यनम, रायलसीमा समेत कई जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की  खास संभावना नहीं है। हालांकि कई इलाकों में आंशिक रुप से बादल छाए रह सकते हैं।इस दौरान कुछ जगहों में रिमझिम बारिश हो सकती है।

इस बीच मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 सितंबर तक महाराष्ट्र के कई जिलों में मध्यम से मुसलाधार बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Update Today निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज रविवार 24 सितंबर को भी देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती हैं।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।
  • दक्षिणी मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात, दक्षिणपूर्व राजस्थान, पश्चिमी असम, मेघालय और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है।
  • पंजाब, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ