हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IIT Bombay Suicide: साहिल वाकोडे के माता-पिता का आजाद मैदान में अनशन शुरू, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

Sahil Wakode Suicide Case: आईआईट बॉम्बे के स्टूडेंट साहिल वाकोडे के पैरेंट्स ने मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू कर दिया है. वो एफआईआर में नामजद लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
साहिल वाकोडे की मां सोनाली वाकोडे (Photo-PTI)

Sahil Wakode’s Parents To Stage Hunger Strike: आईआईट बॉम्बे के स्टूडेंट साहिल वाकोडे के माता-पिता ने मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू कर दी है. वो अपने बेटे की मौत से जुड़ी एफआई में नामजद अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. रवींद्र और सोनाली वाकोडे ने इंस्टीट्यूट के फैकल्टी मेंबर प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला और डायरेक्टर शिरीष केदारे के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है. परिवार ने पहले आईआईटी बॉम्बे कैंपस के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का प्लान बनाया था, लेकिन मुंबई पुलिस से बातचीत के बाद वो आजाद मैदान में तय विरोध स्थल पर प्रदर्शन करने के लिए सहमत हो गए.

हॉस्टल के कमरे में मिला था शव

एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के 22 साल के सेकेंड ईयर स्टूडेंट साहिल का शव 18 सितंबर 2026को IIT बॉम्बे के पवई कैंपस में उनके हॉस्टल के कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ मिला था. उनकी मौत के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और जाति-आधारित भेदभाव के आरोपों पर चिंता जताई. महाराष्ट्र के यवतमाल के रहने वाले साहिल ने कथित तौर पर अपने माता-पिता को बताया था कि उन्हें जाति से जुड़ी अपमानजनक बातें सुननी पड़ रही थीं और भेदभावपूर्ण व्यवहार का सामना करना पड़ रहा था. अगले दिन, 19 सितंबर को कैंपस में बढ़ते विरोध के बीच जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई.

गिरफ्तारी की मांग

मंगलवार को साहिल के माता-पिता मुंबई क्राइम ब्रांच पहुंचे थे और FIR में नामजद लोगों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी. परिवार का कहना है कि उनके बेटे की मौत से जुड़े आरोपों के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

विज्ञापन

फैकल्टी के खिलाफ कार्रवाई

प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का नाम FIR में शामिल है, जिसमें कथित जातिगत भेदभाव से जुड़े आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं. एससी-एसटी एक्ट के तहत भी आरोप लगाए गए हैं. साहिल की कथित आत्महत्या को लेकर छात्रों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद आईआईटी बॉम्बे ने डूला को प्रशासनिक मामलों के डीन के पद से हटा दिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola