IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सेकंड ईयर के एक छात्र ने शुक्रवार शाम सुसाइड कर लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एग्जाम के दौरान मोबाइल फोन का यूज करते हुए पकड़ा गया था. IIT बॉम्बे का कहना है कि उसने जवाब के लिए एग्जाम पेपर को एआई टूल चेटजीपीटी पर अपलोड किया था. हालांकि, आईआईटी का कहना है कि इस घटना के बाद छात्र के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई थी.
इंस्ट्रक्टर और डिपार्टमेंट हेड ने छात्र से एग्जाम में मोबाइल यूज करने पर पकड़ने जाने वाले मामले को लेकर बातचीत की थी. साथ ही उसे भरोसा दिलाया था कि इस घटना का उसके एकेडमिक करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा.
यह भी पढ़ें : 1800 छात्र, सिर्फ 6 क्लासरूम… राजस्थान के स्कूल में 300 करोड़ का हुआ घोटाला?
होस्टल में मिला मृत
इसके बाद छात्र अपने हॉस्टल के रूम में लौट आया. बाद में शाम को वह अपने कमरे में मृत पाया गया. IIT बॉम्बे ने छात्र की मौत पर गहरा दुख जताया और कहा कि वह उसके दोस्तों, क्लासमेट्स, फैकल्टी मेंबर और इस घटना से प्रभावित अन्य लोगों की हर संभव मदद कर रह है. साथ ही आईआईटी ने कहा कि छात्र की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच संबंधित अधिकारी कर रहे हैं.
छात्रों ने किया प्रदर्शन
छात्र के सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद संस्थान में अफरा-तफरी मच गई. कैंपस में मौजूद सभी छात्र इकट्ठा हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें : ‘ये कैसी गुंडागर्दी…’, DUSU चुनाव में हुड़दंग पर भड़का दिल्ली हाईकोर्ट; DU और पुलिस को लगाई फटकार
इसके बाद प्रंबधन ने इसके बारे में पुलिस की जानकारी दी. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरुआती जांच की और शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. छात्रों के घरवालों को इसके बारे में जानकारी दी गई. घरवालों को जैसे ही जानकारी मिली, वे सब सदमे में आ गए.
यह भी पढ़ें : UP Board Result 2026: कॉपी में पैसे रखना पड़ा भारी, यूपी बोर्ड ने रोका 400 से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट
पिछले महीने भी एक छात्र ने किया था सुसाइड
पिछले महीने भी आईआईटी के एक छात्र के सुसाइड का मामला सामने आया था. 22 अगस्त को IIT दिल्ली में एमएससी फिजिक्स के सेकंड ईयर के 31 वर्षीय छात्र की लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से कूदने के बाद मौत हो गई थी. छात्र को IIT दिल्ली कैंपस के अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था. पुलिस को जांच के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था.
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
4 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
4 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines