IIT Bombay Raahovan Controversy: आईआईटी बाॅम्बे ने मार्च में आयोजित कला महोत्सव प्रदर्शन के दौरान हिस्सा लेने वाले एक स्टूडेंट पर एक्शन लेते हुए 1.2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना उसकी एक सेमेस्टर फीस के बराबर है। मार्च में कला महोत्सव के दौरान स्टूडेंट ने राहोवन नामक नाटक करने के दौरान माता सीता और भगवान राम का मजाक बनाया था। नाटक के बाद छात्रों के एक वर्ग ने विरोध को भड़का दिया था। मामले में 7 अन्य छात्रों को भी सजा दी गई है। हालांकि सजा को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। मामले में 8 अन्य छात्रों को भी सजा दी गई है।
अनुशासन समिति ने जाना छात्रों का पक्ष
आईआईटी बाॅम्बे ने इस मामले में कमेंट करने से मना कर दिया है। मामले में अनुशासन समिति ने 8 मई को एक बैठक बुलाई थी। इसके बाद 4 जून को प्रशासन ने छात्र पर जुर्माने का नोटिस जारी किया। जिस छात्र को सजा सुनाई गई है उसने भी अनुशासन समिति की बैठक में हिस्सा लिया। छात्र से बैठक में उसका पक्ष जाना गया। इसके बाद अब ये सजा का ऐलान किया गया है। नोटिस में लिखा गया है कि 1.20 लाख रुपए का जुर्माना छात्र मामलों के डीन कार्यालय में जमा किया जाना है।
अन्य छात्रों को सुनाई गई ये सजा
इतना ही नहीं सजा देने वाले नोटिस में लिखा गया है कि अगर इस सजा के दौरान किसी भी प्रकार का उल्लंघन हुआ तो आगे भी कई प्रतिबंध लगाए जाएंगे। सजा का नोटिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अन्य छात्रों पर भी एक्शन लिया गया है। इनमें संस्थान से स्नातक कर रहे 4 छात्रों पर 1.20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं चार अन्य स्नातक छात्रों को 40 हजार रुपए का जुर्माना भरने और हाॅस्टल खाली करने का आदेश दिया गया है।
नाटक में इन दृश्यों पर हुआ था विवाद
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की के भेष में सीता कहती है, ‘स्वामी ऐसी अवस्था में ये अकेली सुहागन अपना संवाद किसके साथ करे’। इस पर राम का किरदार निभा रहा छात्र कहता है, ‘खोल’। एक अन्य दृश्य में राम के किरदार में छात्र कहता है, ‘तू किसी दूसरे कबीले में जा किसी दूसरे मर्द के यहां रह’। इस सीता का किरदार निभा रही लड़की कहती है, ‘दूसरा मर्द, अरे बंदी थी मैं वहां’। इतना ही नहीं राम सीता से कहते है ‘तू रावण के साथ जाकर खुश थी’। नाटक के एक सीन में राम और सीता के बीच हाथापाई का दृश्य भी दिखाया गया था। नाटक में अन्य महिला का किरदार निभा रही लड़की कहती है कि अच्छा हुआ अघोरी रावण उसे ले गया।
ये भी पढ़ेंः पहले NEET…अब UGC-NET, मोदी 3.0 की बोहनी ही हुई खराब! 3 बड़ी घटनाएं जो शपथ के 10 दिन के अंदर-अंदर हुई
ये भी पढ़ेंः 52 डिग्री! हज यात्रा में बरस रही आग, बदइंतजामी ले रही जान, 90 भारतीयों समेत अब तक 900 की मौत
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
15 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines