Mumbai Road Accident: 3 दोस्त सूर्योदय देखकर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार पीछे से ट्रक में घुस गई और बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में तीनों दोस्तों की जान चली गई। तीनों मृतक IIT बॉम्बे के स्टूडेंट्स थे और हादसा मुंबई के पनवेल में हुआ, जब तीनों लोनावला से लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त की। हादसाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए, तब पूरे घटनाक्रम का पता चला।
महाराष्ट्र का ‘एपस्टीन कांड’, 58 अश्लील वीडियो, बाबा कांड से सियासत में भूचाल
ओवरटेकिंग के चक्कर में हादसा हुआ
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसा पनवेल एग्जिट से करीब 10.7 किलोमीटर पहले हुआ। कार ड्राइवर कर रहे छात्र ने बाईं ओर की लेन में चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन कार से उसका कंट्रोल छूट गया और कार ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटियां खाते हुए रेलिंग से टकरा गई। हादसा देखकर ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पिचकी कार से घायलों को निकालने की कोशिश की।
जयपुर-नासिक-नागपुर निवासी थे मृतक
बता दें कि पुलिस ने नशे में ड्राइविंग की संभावना से इनकार किया है, लेकिन ऑटोप्सी रिपोर्ट की स्थिति स्पष्ट करेगी। RTO से पता चलेगा कि छात्रों ने सीटबेल्ट पहनी थी या नहीं? कार की स्पीड कितनी थी और एयरबैग खुले या नहीं? मृतकों की पहचान जयपुर निवासी मैकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट श्रेयांश शर्मा, नासिक निवासी एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र ओमकुमार बोरसे और नागपुर निवासी फिजिक्स (भौतिकी) के तीसरे वर्ष के छात्र लय देशभ्रतार के रूप में हुई।
स्कूल से घर लौट रही 6वीं कक्षा की छात्रा पर एसिड अटैक, मासूम की चीख से दहला महाराष्ट्र
4 बजे मूवी देखने के बाद लोनावला गए
मृतकों के दोस्तों हितेश मीणा, सोहम चव्हाण और सिद्धांत जेबल ने बताया कि सभी 6 दोस्त मूवी देखने गए थे, जो अलसुबह 4 बजे खत्म हुई। इसके बाद अचानक सूर्योदय देखने का प्लान बना और 3 अलग-अलग कारों में लोनावला के लिए निकल गए। लौटते समय ओमकुमार, श्रेयांश और लय एक ही कार में थे, लेकिन सोचा नहीं था कि इतना भयानक हादसा हो जाएगा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
2 days agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
2 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
2 days agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
3 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
3 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines