ICICI-Videocon Loan Case: चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर मुंबई जेल से रिहा, बॉम्बे HC ने दी थी जमानत

Chanda Kochhar

ICICI-Videocon Loan Case: लोन धोखाधड़ी मामले में जमानत मिलने के बाद ICICI बैंक की पूर्व CEO और MD चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर मुंबई की जेल से रिहा हो गए हैं। चंदा कोचर आज भायखला महिला जेल से रिहा हुईं। दीपक कोचर को आर्थर रोड जेल से भी रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1612680122536169473

विज्ञापन

सोमवार को रिहाई का दिया था आदेश

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को जमानत पर रिहा कर दिया था।

उन्होंने दावा किया कि वेणुगोपाल धूत के नेतृत्व वाले वीडियोकॉन समूह को प्रदान किए गए ऋणों में कथित अनियमितताओं के लिए सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी अवैध थी। करीब एक हफ्ते तक सीबीआई रिमांड पर रहने के बाद दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में थे।

विज्ञापन

25 दिसंबर को कोचर दंपती को किया था गिरफ्तार

सीबीआई ने वीडियोकॉन-आईसीआईसीआई बैंक ऋण मामले में कोचर को 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। कोचर दंपती इस आधार पर भी अंतरिम राहत की मांग कर रहे थे कि उनके बेटे की इसी महीने शादी होनी है।

सुनवाई के दौरान, चंदा कोचर ने अपने वकीलों रोहन दक्षिणी और कुशाल मोर के माध्यम से कहा था कि सीबीआई की गिरफ्तारी इस आधार पर मनमानी और अवैध थी कि उन्हें कथित तौर पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 46 (4) के तहत गिरफ्तार किया गया था क्योंकि वहां गिरफ्तारी के दौरान महिला पुलिस अधिकारी की कोई उपस्थिति नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ