हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पूजा खेडकर को लेकर एक और बड़ा खुलासा, नाम और उम्र में भी पाई गई गड़बड़ी

IAS officer Puja Khedkar : ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। ऑडी में लाल-नीली बत्ती लगाने और वीआईपी नंबर प्लेट की मांग को लेकर चर्चा में आई पूजा खेडकर को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ, जिसमें उनके नाम और उम्र में गड़बड़ी पाई गई है।

विज्ञापन
POOJA KHEDKAR

IAS officer Puja Khedkar : महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी और विकलांग सर्टिफिकेट के जरिए यूपीएसपी पास करने वाली पूजा खेडकर के नाम और उम्र में भी गड़बड़ी पाई गई। जब पूजा ने साल 2020 में यूपीएससी के लिए फार्म भरा था, तब उन्होंने डॉ. खेडकर पूजा दिलीप राव के नाम से पंजीकरण किया था। इसके बाद साल 2023 में जब उनका सलेक्शन आईएएस के रूप में हुआ तो उनका नाम मिस पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर हो गया।

पूजा खेडकर ने दो अलग-अलग नामों का इस्तेमाल किया। साथ ही उन्होंने यूपीएससी अटेम्प्ट बढ़ाने के लिए उम्र में भी खेल किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूजा ने साल 2020 में बतौर ‘डॉ. खेडकर पूजा दिलीप राव’ के नाम से यूपीएससी प्री के लिए रजिस्ट्रेशन किया और उसमें अपनी उम्र 30 साल दर्ज थी। इस दौरान उनकी नियुक्ति SAI में हुई थी।

यह भी पढ़ें : नखरेबाज IAS पूजा खेडकर की मां भी दबंग, पिस्टल से किसान को धमकाने का Video आया सामने

विज्ञापन

जानें क्या है नया विवाद?

पूजा खेडकर ने साल 2022 में आईएएस बनने के लिए फिर यूपीएससी परीक्षा दी थी, जिसमें उनका नाम मिस पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर था। जब उन्हें 2023 में बतौर ट्रेनी आईएएस ऑफिसर के रूप में नियुक्ति मिली, तब उनकी उम्र 31 साल दिखाई गई। उन्होंने पहले अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखा और बाद में डॉक्टर हटाकर मिस लिख दिया। साथ ही नाम में कुछ शब्द आगे पीछे किए गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पिता के पास 40 करोड़ की संपत्ति, पूजा खेडकर कौन? जो ‘फर्जी’ सर्टिफिकेट से IAS बनीं!

पूजा की ऑडी भी हुई जब्त

विज्ञापन

आपको बता दें कि पूजा खेडकर पहले ही विवादों में घिरी हैं और अब नाम-उम्र में भी गड़बड़ी पाई गई। केंद्र सरकार द्वारा गठित कमेटी की ओर से पूजा के नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी और विकलांग सर्टिफिकेट की जांच की जा रही है। पुणे में ट्रेनी आईएएस द्वारा इस्तेमाल की गई ओडी को पुलिस ने जब्त कर लिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola