Pune Husband MurderedFor Birthday Celebration: एक महिला ने मुक्के मार-मार कर अपने पति की हत्या कर दी। वारदात महाराष्ट्र के पुणे में वनावडी इलाके की पॉश सोसायाटी में अंजाम दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मशहूर बिजनेसमैन निखिल खन्ना के रूप में हुई। वहीं आरोपी का नाम रेणुका है, जिसने निखिल से 6 साल पहले लव मैरिज की थी। मृतक के परिजनों के मुताबिक, निखिल की मौत नाक से ज्यादा खून बहने की वजह से हुई, लेकिन पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। दूसरी ओर, वनवाडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने की एक वजह बताई है, जिसकी पुष्टि के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है।
वजह नहीं बताई तो गुस्सा आने पर मारा मुक्का
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को निखिल और रेणुका के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच कई दिन से अनबन चल रही थी। रेणुका निखिल से नाराज थी, क्योंकि वह उसे जन्मदिन मनाने के लिए दुबई लेकर नहीं गया था। उसने महंगे तोहफे भी नहीं दिए थे। कुछ दिन पहले रेणुका अपने किसी रिश्तेदार का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन निखिल उसे लेकर नहीं गया। रेणुका इसकी वजह पूछ रही थी, जो निखिल ने नहीं बताई। इसी गुस्से में दोनों में हाथापाई हो गई। इस हाथापाई में रेणुका ने निखिल की नाक पर जोरदार पंच मार दिया। इससे निखिल का नाक और दांत टूट गए। यह देखकर रेणुका घबरा गई। उसने ससुरालियों और मायके वालों को फोन किया, जिन्होंने मौके पर आकर निखिल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से अस्पताल पहुंचने तक उसने दम तोड़ दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने प्राथमिक जांच में निखिल की मौत का कारण मुक्का मारना बताया है। पत्नी की इच्छा पूरी नहीं करना उसे महंगा पड़ गया।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
12 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines