Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने दो तिहाई से अधिक सीटें हासिल की हैं। हालांकि इन सीटों पर नतीजे घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन लीड इतनी ज्यादा है कि यहां पर महायुति के उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। बीजेपी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी 130 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि शिवसेना शिंदे गुट को 55 सीटों पर आगे है। वहीं अजित पवार की एनसीपी भी 40 सीटों पर आगे चल रही है।
चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा शिवसेना शिंदे गुट की जीत को लेकर है। शिंदे की पार्टी अब तक 55 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऐसा क्या हुआ कि लोकसभा चुनाव में फिसड्डी साबित हुई पार्टी 5 महीने बाद हुए चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज करती है।
जानें क्या रही बड़ी जीत की वजह?
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो लोकसभा चुनाव से पहले आयोग ने शिवसेना में टूट के बाद चुनाव चिन्ह धनुष बाण को जब्त कर लिया था। तब उद्धव गुट को मशाल और शिंदे गुट को दो तलवार और ढाल वाला निशान मिला था। इस वजह से मतदाताओं में भ्रम की स्थिति बन गई। शिवसेना के कट्टर समर्थकों को धनुष बाण से प्यार था, लेकिन चुनाव आते-आते मामला सुलट गया। शिंदे की शिवसेना को एक बार फिर धनुष बाण मिल गया। जोकि शिवसेना का परंपरागत चुनाव चिन्ह था। इसके बाद अब हुए चुनाव में शिंदे की पार्टी बंपर सीटों पर आगे है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan By Election में BJP की जीत के 5 बड़े कारण, झुंझुनूं में 20 साल बाद खुला खाता
लोकसभा में था यह हाल
बता दें मई में हुए लोकसभा चुनाव में एमवीए ने शानदार जीत दर्ज की थी। एमवीए में 48 में 30 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं उद्धव गुट को 9 सीटें मिलीं थी। उद्धव ठाकरे ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जबकि शिंदे गुट ने 14 सीटों पर चुनाव लड़कर 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव आते-आते शिंदे गुट ने पूरी बाजी ही पलट दी।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में महायुति की जीत के 5 बड़े कारण, लोगों को पसंद आया शिंदे का काम
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
3 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
3 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
12 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
20 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines