हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण सड़क हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन, 8 की मौत

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में श्रद्धालुओं से भरीएक पिकअप वैन कुएं में गिर गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Credit: News24

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे मौजूद एक कुएं में जा गिरी. इस भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई और लोगों के घायल होने की खबर है. ये हादसा सोलापुर के तांदुलवाड़ी गांव के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक, पिक अप वैन में सवार सभी लोग महासवाड में मौजूद सिद्धनाथ तीर्थस्थान पर दर्शन के लिए गए थे. दर्शन के बाद जब सभी श्रद्धालु अपने गांव लौट रहे थे तभी ये हादसा हुआ.

ये भी पढ़ें: सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की मौत, तेज रफ्तार बस ने कुचला

घायलों का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे. रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया. कुएं में गिरे लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन की मदद की. कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया. हादसे में मृतक और जख्मी पंढरपुर के बताए जा रहे हैं. प्रशासन के मुताबिक, हादसे में मरने वालों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

मामले की जांच जारी

हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोग भी इस हादसे से काफी आहत हैं. फिलहाल प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक वाहन अनियंत्रित होने की वजह से ये हादसा हुआ, हालांकि तकनीकी खराबी या बाकी कारणों की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के असली कारणों का पता चल सकेगा.

ये भी पढ़ें: किसी की होनी थी शादी, कोई था इकलौता बेटा… कौन हैं वो 5 जवान? जिन्होंने असम में हुए विमान हादसे में गंवाई जान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola