Mumbai Truck Driver beat Police Protest Video: नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ पूरे देश में ट्रक ड्राइवर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच मुबंई से एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रदर्शन कर रहे ट्रक ड्राइवरों एक पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि ट्रक ड्राइवरों के प्रदर्शन के चलते पूरे देश में चक्का जाम की स्थिति है। वहीं आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बाधित होने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना महाराष्ट्र के नवी मुंबई की है। यहां प्रदर्शन कर रहे ड्राइवर्स को जब पुलिसकर्मी हटाने की कोशिश करता है तो कुछ गुस्साए ट्रक ड्राइवरों ने उन पर हमला कर दिया। वे पुलिसकर्मी के पीछे डंडा लेकर दौड़ पड़े। वीडियो में देखा जा सकता है पुलिसकर्मी बचने के लिए भाग रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः Hit and Run: ट्रक ड्राइवरों के विरोध प्रदर्शन से पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें, कई राज्यों में काट रहे बवाल
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 से अधिक ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया है। नवी मुंबई के डीसीपी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर्स को अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है लेकिन अगर कोई कानून तोड़ेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह है हड़ताल का कारण
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार ने संसद में भारतीय न्याय संहिता कानून को पारित किया है। इसमें हिट एंड रन से जुड़े कई कड़े प्रावधान हैं। नए नियमों के अनुसार जो ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चलाकर हादसे का शिकार होते हैं और उसके बाद वे किसी प्रशासनिक अधिकारी को जानकारी नहीं देते हैं तो उन पर 7 लाख का जुर्माना और 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।
यह भी पढ़ेंः बारिश या सिस्टम की लापरवाही… अचानक क्यों महंगे हो गए फल-सब्जी? यहां जानें कारण
ड्राइवरों की मानें तो एक्सीडेंट के बाद उन्हें वहां से भागना पड़ता क्योंकि वे गुस्साई भीड़ का शिकार हो सकते हैं जिससे उनकी जान जा सकती है। वहीं अगर बच कर भाग जाते हैं तो उन्हें 7 लाख रुपए जुर्माना देना पड़ेगा। जो कि उनके लिए मुश्किल है।
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
19 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
21 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
23 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines