Mumbai Hit And Run Case : महाराष्ट्र में दो महीने के अंदर हिट एंड रन का तीसरा मामला सामने आया है। पुणे और नागपुर के बाद अब मुंबई में शिवसेना नेता के बेटे ने नशे में लग्जरी कार चलाई और स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुंबई पुलिस ने बताया कि स्कूटी सवार दंपति रविवार तड़के मुंबई के वर्ली के अटरिया मॉल के सामने जा रहे थे। बीएमडब्ल्यू ने दंपति को रौंद दिया, जिसमें वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) की जान चली गई, जबकि पति प्रदीप नखवा गंभीर रूप से जख्मी है। BMW पालघर स्थित शिवसेना के नेता की है। दंपति ससून डॉक से मछली लेकर लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें : Mumbai Billboard Collapse: हादसे का आरोपी गायब, फोन भी स्विच ऑफ, तलाश में जुटी मुंबई पुलिस
कार के बोनट से 100 मीटर तक घसीटती चली गई महिला
कार के बोनट में फंसकर महिला 100 मीटर तक घसीटते हुए चली गई, जबकि पति किसी तरह बोनट से कूद गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिंदे गुट के नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर (24) कार चला रहे थे। राजेश शाह पालघर जिले में शिवसेना के उपनेता हैं। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया।
जुहू में नेता के बेटे ने पी थी शराब
बताया जा रहा है कि शिवसेना नेता के बेटे ने जुहू के एक बार में पहले शराब पी। जब वह घर लौट रहा था तो उसने वर्ली के पास ड्राइवर से कहा कि वह कार चलाना चाहता है। सूत्रों के हवाले से बताया कि जैसे ही उसने गाड़ी संभाली, वैसे ही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें : मुंबई में हिट एंड रन का मामला; कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, एक अन्य घायल, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
पुणे-नागपुर में भी हुए थे हादसे
आपको बता दें कि पुणे में 13 मई को हिट एंड रन का पहला केस आया था, जिसमें बिल्डर के नाबालिग बेटे ने अपनी पोर्श से एक बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें युवक-युवती की मौत हो गई थी। इसके बाद 25 मई को नागपुर में हिट एंड रन का दूसरा मामला सामने आया, जिसमें नशे में कार चालक ने लोगों को रौंद दिया था, जिसमें 7 लोग जख्मी हो गए थे।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines