TrendingDonald trump tariffsAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

मुंबई में आफत भरी बारिश, पिता-पुत्री की मौत, रेलवे ट्रैक, सब-वे और सड़कों पर भरा पानी

मुंबई में बीती रात लगातार 6 घंटे भारी बारिश हुई। इससे सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक पानी भर गया। मुंबई के विक्रोली इलाके में भूस्खलन होने से 2 लोगों की मौत हो गई। दादर, सायन समेत कई रेलवे स्टेशनों का रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब गया। देखिए पूरी रिपोर्ट।

मुंबई में भारी बारिश में जनजीवन हुआ मुहाल।

Mumbai Weather: मुंबई में बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त करना शुरू कर दिया है। बीती रात लगातार 6 घंटे भारी बारिश हुई। इससे सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देर रात भारी बारिश के बाद से अब सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। मुंबई के विक्रोली इलाके में भूस्खलन होने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। रातभर बारिश होने से अंधेरी में सब-वे में स्वीमिंग पूल का रुप ले लिया। वहीं दादर, सायन समेत कई रेलवे स्टेशनों का रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब गया। इसके अलावा किंग सर्कल, नवी मुंबई, दादर, गांधी मार्केट समेत शहर का ज्यादातर इलाका जलमग्न हो गया।

लैंडस्लाइड में पिता-पुत्री की मौत

मुंबई के विक्रोली इलाके में शुक्रवार रात करीब 2 बजे बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते विक्रोली पार्क साइट के वर्षा नगर एरिया में बनी जनकल्याण सोसाइटी में एक घर ढह गया। हादसे में 19 साल की शालू मिश्रा और उसके 50 साल के पिता सुरेश मिश्रा की मौत हो गई। मलबे में 4 लोग दबे थे, जीवित बचे 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

---विज्ञापन---

देरी से चल रहीं लोकल ट्रेन

मुंबई में भारी बारिश के चलते दादर, सायन समेत कई रेलवे ट्रैकों पर पानी भरा है। इसकी वजह से ट्रेनों के संचालन पर फर्क पड़ रहा है। तिलकनगर और कुर्ला स्टेशनों के बीच हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा कई जगह लोकल ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं।

---विज्ञापन---

रात में 6 घंटे हुई भीषण बारिश

मुंबई के ज्यादातर इलाकों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक भारी बारिश हुई। इससे शहरी क्षेत्र, पश्चिम उपनगरों से लेकर पूर्वी उपनगरों तक इलाके जलमग्न हो गए। प्रतीक्षा नगर महानगरपालिका स्कूल, सायन क्षेत्र में 144 मिमी, वरली सीफेस महानगरपालिका स्कूल परिसर में 137 मिमी, मरोल फायर स्टेशन में 216 मिमी, नारियलवाड़ी स्कूल, सांताक्रूज में 213 मिमी, चकाला महानगरपालिका स्कूल, अंधेरी में 207 मिमी, टागोर नगर महानगरपालिका स्कूल, विक्रोली में 213 मिमी, बिल्डिंग प्रपोजल ऑफिस, विक्रोली पश्चिम में 211 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मुंबई में जारी हुआ रेड अलर्ट

मौसम विभाग में मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है। बीएमसी पहले ही लोगों से संवेदनशील इलाकों को छोड़ने की अपील कर चुकी है। रेड अलर्ट को लेकर बीएमसी ने टीम अलर्ट पर रखी हैं।


Topics:

---विज्ञापन---