महाराष्ट्र के बीड जिले के अंबाजोगाई शहर में प्रशासन की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक खुला ड्रेनेज गड्ढा मां-बेटी के लिए जानलेवा साबित होते-होते रह गया। समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से दोनों की जान बच गई, लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक उदासीनता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण सरकारी अस्पताल के नर्सों के क्वार्टर की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। जानकारी के मुताबिक, इस सड़क पर पिछले कई दिनों से करीब 12 फुट गहरा ड्रेनेज गड्ढा खुला पड़ा था। न तो वहां कोई बैरिकेड लगाया गया था और न ही कोई चेतावनी संकेत। मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक महिला अपनी छोटी बेटी के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। अंधेरा होने के कारण उसे सड़क पर मौजूद इस गड्ढे का अंदाजा नहीं हुआ और अचानक उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे गड्ढे में जा गिरी। मां और बेटी दोनों 12 फुट गहरे ड्रेनेज में गिर गईं।
स्थानीय लोगों ने बचाई जान
स्कूटी गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू शुरू किया। कुछ ही मिनटों में दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन घटना से वे काफी सहम गई हैं।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में लव अफेयर में पिटाई, फिर युवक ने पंक्चर की दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
प्रशासन पर उठे सवाल
यह सड़क अस्पताल स्टाफ और उनके परिवारों के लिए मुख्य मार्ग है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। इसके बावजूद इतना बड़ा और खतरनाक गड्ढा खुला छोड़ देना लोक निर्माण विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
स्थानीय नागरिकों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है। घटना के बाद नागरिकों ने पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
साथ ही, तुरंत गड्ढे को बंद कर सड़क को सुरक्षित बनाने की भी मांग उठाई जा रही है। इस घटना के बाद सवाल यही है कि क्या प्रशासन तुरंत हरकत में आकर इस खतरे को खत्म करेगा या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा। फिलहाल, स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ी त्रासदी टल गई है, लेकिन यह घटना सिस्टम की गंभीर खामियों को उजागर करती है।
यह भी पढ़ें: नासिक से अशोक खरात का लेटेस्ट Video आया सामने, कानून का गुणगान गाता दिखा ढोंगी बाबा
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 hr agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
3 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
19 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines