महाराष्ट्र के धुले जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वन्यजीव भी इसकी चपेट में आने लगे हैं. पिंपलनेर के देशशिरवाडे गांव में लगभग छह महीने के एक नर तेंदुए के शावक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वन विभाग की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि शावक की मौत हीटस्ट्रोक के कारण हुई हो सकती है.
जानकारी के अनुसार, देशशिरवाडे गांव में एक किसान को गन्ने के खेत से सटे इलाके में तेंदुए का शावक मृत अवस्था में मिला. घटना की सूचना मिलते ही पिंपलनेर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में अनुमान व्यक्त किया है कि भोजन और पानी की तलाश में जंगल से गांव की ओर भटककर आए शावक की मौत भीषण गर्मी और लू लगने से हुई हो सकती है. हालांकि वन विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है. तेंदुए के शावक की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए. वन विभाग ने पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
जंगल छोड़ गांवों की ओर क्यों आ रहे हैं तेंदुए?
पिंपलनेर और आसपास के इलाकों में तेंदुओं के देखे जाने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं. कई बार तेंदुए खेतों के कुओं में गिर जाते हैं, तो कई मौकों पर उनकी मौत की खबरें भी सामने आई हैं. ऐसे में किसानों की ओर से खेतों के खुले कुओं को सुरक्षित करने और उन पर सुरक्षा-कठड़े लगाने की मांग तेज हो गई है.
विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती गर्मी, जंगलों में पानी के स्रोतों का सूखना और भोजन की कमी वन्यजीवों को मानव बस्तियों की ओर आने पर मजबूर कर रही है. ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर तेंदुए बार-बार गांवों का रुख क्यों कर रहे हैं? वन विभाग को इस दिशा में गंभीर अध्ययन कर ठोस उपाय करने की आवश्यकता है. छह महीने के इस मासूम शावक की मौत ने एक बार फिर यह चिंता बढ़ा दी है कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ती गर्मी का असर अब वन्यजीवों के अस्तित्व पर भी साफ दिखाई देने लगा है. इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवर भी भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं.
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
16 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines