Govinda joins Shiv sena Shinde : देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। इसे लेकर राजनीतिक दलों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। इस बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
सीएम एकनाथ शिंदे और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक ही गाड़ी में बैठकर पार्टी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने गोविंदा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढे़ं : 35 साल ‘गायब’ रही बिहार की ये सीट, जमुई में अरुण भारती-अर्चना रविदास में कौन पड़ेगा भारी?
कहां से चुनाव लड़ सकते हैं गोविंदा
सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।
सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा का किया स्वागत
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिव जयंती के पवित्र दिन गोविंदा का पार्टी में स्वागत है। मैं उनका दिल से स्वागत करता हूं। इस पर एक्टर और पूर्व सांसद गोविंदा ने कहा कि शिंदे साहब का बहुत-बहुत धन्यवाद। इस पार्टी में आज के दिन शामिल होने का मतलब ऊपर वाले का आशीर्वाद है। मैं 2004 से लेकर 2009 तक राजनीति में था। जब राजनीति छोड़ी तो लगता था कि दोबारा पार्टी में नहीं आऊंगा।
यह भी पढे़ं : ओपी धनखड़ को दिल्ली की कमान, BJP की प्रभारी-सह प्रभारियों की लिस्ट में किस-किस का नाम
एक्टर बोले- ईमानदारी और वफादारी से करूंगा काम
अभिनेता ने आगे कहा कि 14 साल के वनवास के बाद जहां रामराज्य है वहां में आया हूं। मुझपर जो विश्वास किया गया है उसे सही से निभाऊंगा। वफादारी और ईमानदारी से काम करूंगा। आर्ट और कल्चर के क्षेत्र में काम करना चाहूंगा। आर्ट एवं कल्चर को और कैसे प्रमोट करें, इसका कैसे विकास करें इस पर काम करूंगा।
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
13 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
18 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
20 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
5 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines