महाराष्ट्र में जबरन नमाज पढ़ाने से मचा बवाल, छात्रा का मानसिक प्रताड़ना का आरोप, थाने तक पहुंचा मामला

Maharashtra News: महाराष्ट्र के एक शिक्षण संस्थान में छात्रा को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है. छात्रा ने टीचर और सहपाठियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मामला पुलिस तक पहुंच गया है और पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

Women reading namaz

पिछले काफी समय से जबरन नमाज पढ़ाने के मामले सामने आ चुके हैं.

Forcefully Namaz Recitation: महाराष्ट्र के पालघर जिले में छात्रा को जबरन नमाज पढ़ाने का मामला सामने आया है. यह सनसनीखेज और गंभीर मामला वाडा तहसील के पोशेरी गांव स्थित आइडियल फाउंडेशन कॉलेज परिसर का है. कॉलेज के छात्रावास में रहने वाली एक हिंदू छात्रा को कथित तौर पर नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया है. छात्रा ने ही आरोप लगाए हैं. वहीं मामला सामने आते ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने हाल ही में लिया एडमिशन

पीड़ित छात्रा ने वाडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया है कि लड़की ने हाल ही में कॉलेज में फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था. आरोप है कि कॉलेज की महिला टीचर और कुछ मुस्लिम छात्राओं ने रात के समय उस पर नमाज पढ़ने का दबाव बनाया. छात्रा का कहना है कि यह दबाव एक बार नहीं, बल्कि बार-बार डाला गया, जिस वजह से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही है, जिससे वह छुटकारा चाहती है.

पुलिस ने शुरू कर दी मामले की जांच

शिकायत में छात्रा ने मामले को अपनी धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वाडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है. संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कॉलेज के बाहर एकत्र हो गए.

विज्ञापन

हिंदू संगठनों की सख्त कार्रवाई की मांग

पुलिस के अनुसार, हिंदू संगठनों ने नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस वजह से कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में कर लिया. यह मामला न सिर्फ कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करता है कि शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की धार्मिक स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ