---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

राजस्‍थान पुल‍िस की नाक के नीचे से Bhavesh Bhinde को उठा लाई मुंबई पुल‍िस, जानें ‘टॉप सीक्रेट’ प्‍लान

Bhavesh Bhinde Arrest Mumbai Police Secret Operation: मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग हादसे के आरोपी भावेश भिंडे पुलिस की हिरासत में है। बीती रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने बेहद सीक्रेट ऑपरेशन के तहत भावेश को उदयपुर से गिरफ्तार किया।

---विज्ञापन---

Bhavesh Bhinde Arrest Story: मुंबई के घाटकोपर में विशाल होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हैं। मुंबई पुलिस ने तीन दिनों की मशक्कत के बाद होर्डिंग कंपनी के मालिक भावेश भिंडे को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुंबई पुलिस का ये ऑपरेशन पूरी तरह से टॉप सीक्रेट था, जिसकी भनक उदयपुर पुलिस को भी नहीं लगी।

मुंबई पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन

---विज्ञापन---

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 13 मई को होर्डिंग हादसे के बाद से पुलिस भावेश की तलाश में थी। हालांकि भावेश मुंबई पुलिस से छिपने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पुलिस को भनक लगी कि भावेश उदयपुर के एक होटल में छिपा है। इस होटल का नाम गोवर्धन विलास पैलेस था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिना किसी को बताए मुंबई से राजस्थान का रुख किया और काफी रहस्मयी तरीके से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। मुंबई पुलिस के इस ऑपरेशन की भनक उदयपुर पुलिस को भी नहीं लगी और गुरुवार की रात मुंबई पुलिस ने भावेश को उसी होटल में धर दबोचा।

यह भी पढ़ें : रेप केस, 21 बार जुर्माना…मुंबई होर्डिंग हादसे का आरोपी भावेश भिड़े कौन? आदेशों की धज्जियां उड़ाई, 14 ने जान गंवाई

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 13 मई को मुंबई में तेज आंधी-तूफान आया था। इसी दौरान घाटकोपर इलाके में लगी एक विशाल होर्डिंग टूट कर गिर पड़ा। रिपोर्ट्स की मानें तो ये होर्डिंग भावेश भिंडे की कंपनी इगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने लगाई थी। होर्डिंग की नींव काफी कमजोर थी, जिस वजह से होर्डिंग गिर गया और कई लोग इसके नीचे दब गए। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हैं। वहीं होर्डिंग के नीचे दबने वाली गाड़ियां भी चकनाचूर हो गईं।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र सरकार ने दिया मुआवजा

होर्डिंग के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का राहत कार्य गुरुवार की शाम को खत्म हुआ है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों को 5 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार घायलों का भी मुफ्त इलाज करवा रही है।

---विज्ञापन---

मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

घाटकोपर होर्डिंग हादसे के जिम्मेदार भावेश भिंडे को पकड़ने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की 10 टीमें पिछले तीन दिनों से एक्टिव थीं। भावेश की कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का आरोप दर्ज हुआ है। बता दें कि इससे पहले भी भावेश पर बलात्कार का मुकदमा चल रहा है। आईपीसी की धारा 376 के तहत 51 वर्षीय भावेश रेप का आरोपी है, जो जमानत पर जेल से बाहर आया है।

---विज्ञापन---

 

First published on: May 17, 2024 12:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola