Mumbai News: मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को लोकल ट्रेन से उतरते समय एक यात्री की फिसलने से मौत हो गई। यह हादसा रात 8:02 बजे सेंट्रल लाइन के घाटकोपर स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर हुआ। इससे पहले भी ठाणे के मुंब्रा-दिवा स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेन हादसे में 4 लोगों की मौत हुई।
कैसे हुआ हादसा?
मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के समय 1 यात्री का पैर फिसलने से मौत हो गई। यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बता दें, वह कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जा रही लोकल ट्रेन से नीचे उतर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। वह पटरी पर गिर गया। यात्री को इलाज के लिए मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
मुंब्रा-दिवा स्टेशनों के बीच हुए हादसे में मौत
इससे पहले भी 9 जून को ठाणे के मुंब्रा-दिवा स्टेशनों के बीच हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना सुबह हुई थी। इस भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में फुटबोर्ड पर लटके यात्री ट्रैक पर गिरे। मृतकों में एक जीआरपी कांस्टेबल भी बताया गया था।
इस घटना में 6 लोग घायल हुए थे। यह घटना तब हुई, जब दो लोकल ट्रेनें एक-दूसरे के साथ-साथ गुजर रही थीं। ज्यादा भीड़ के चलते फुटबोर्ड पर लटके यात्रियों का बैलेंस बिगड़ गया और वे सभी रेलवे ट्रैक पर गिर पड़े।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines