घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिलबोर्ड मालिक भावेश भिंडे गिरफ्तार

Bhavesh Bhinde Arrest : मुंबई के घाटकोपर में तेज आंधी से होर्डिंग गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से कई लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विज्ञापन एजेंसी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

Bhavesh Bhinde arrest

मुंबई पुलिस ने बिलबोर्ड मालिक भावेश भिंडे को किया गिरफ्तार।

Ghatkopar Hoarding Accident : घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने विशाल होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे को गिरफ्तार कर लिया। उदयपुर से यह गिरफ्तारी की गई। होर्डिंग गिरने से 16 की मौत हो गई थी और 75 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से घाटकोपर इलाके में होर्डिंग लगाया गया था। इस एजेंसी के निदेशक भावेश भिंडे हैं, जिन्हें मुंबई पुलिस की अपराध शाखा टीम ने गुरुवार को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

13 मई को हुआ था हादसा

विज्ञापन

मुंबई के घाटकोपर में 13 मई को तेज आंधी और बारिश हुई थी, जिससे होर्डिंग जमीन में गिर पड़ा। बिलबोर्ड होर्डिंग के खंभे की नींव काफी कमजोर थी। कमजोर नींव की वजह से होर्डिंग टूटकर नीचे गिर गया। लोहे के होडिंग के नीचे दबकर 16 लोगों की जान चली गई और कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस मामले में मुंबई पुलिस ने विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

16 मई तक चला बचाव अभियान 

इस हादसे के बाद होर्डिंग के नीचे दबे लोगों को निकालने में एनडीआरएफ ने गुरुवार सुबह 10.30 बजे तक बचाव अभियान चलाया। शवों को निकालने के लिए होर्डिंग को कई जगहों से काटना पड़ा। हालांकि, अब बचाव अभियान का कार्य खत्म हो गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। राज्य सरकार घायलों का इलाज करवा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ