Adani meets Pawar: उद्योगपति गौतम अडानी ने गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। अडानी-हिंडनबर्ग मामले की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच कराने की विपक्ष की मांग के बीच अडानी-पवार की ये मुलाकात हुई है।
सूत्रों ने कहा कि गुरुवार सुबह दक्षिण मुंबई में पवार के आवास सिल्वर ओक में दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में शरद पवार ने अडानी ग्रुप का समर्थन किया था और अमेरिकी लघु विक्रेता हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की आलोचना की थी।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1648970470887235585
महाविकास अघाडी में शामिल कांग्रेस से अलग रूख अपनाते हुए शरद पवार ने अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच का पक्ष लिया था। उन्होंने कहा था कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास संसद में संख्यात्मक शक्ति के आधार पर जेपीसी में बहुमत होगा और यह इस तरह की जांच पर संदेह पैदा करेगा।
एनसीपी सुप्रीमो ने बाद में कहा था कि उनककी पार्टी अडानी ग्रुप के खिलाफ आरोपों की जेपीसी जांच के लिए विपक्षी दलों की मांग से सहमत नहीं है। बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने व्यापारिक समूह के खिलाफ धोखाधड़ी लेनदेन और शेयर-कीमत में हेरफेर सहित कई आरोप लगाए हैं। उधर, अडानी ग्रुप ने आरोपों को झूठ बताते हुए खारिज कर दिया है।
संबंधित खबरें
IAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
4 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
6 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
7 hrs agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
22 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
22 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 day agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 days agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines