छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के संचालक अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) की सहायक कंपनी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) एक रणनीतिक कदम उठा रही है। यात्रियों को सुविधाएं देने के उद्देश्य से एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) के समक्ष एक प्रस्ताव रखा गया है। MIAL ने मुंबई एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचे के विकास और तकनीकी परियोजनाओं को शुरू करने में रुचि दिखाई है। MIAL को और सक्षम बनाने के उद्देश्य से घरेलू यात्रियों के लिए 325 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 650 रुपये का उपयोगकर्ता विकास शुल्क (UDF) सुझाया गया है।
यह भी पढ़ें:19 मार्च 1998 को वाजपेयी दूसरी बार बने थे पीएम, 13 महीने में सरकार गिरने के 5 कारण
MIAL का प्रस्ताव इस बदलाव से यात्रियों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने का प्रयास है। MIAL का प्रयास है कि एयरलाइन लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में लगभग 35 प्रतिशत की कमी की जाए। इसका मकसद बुनियादी ढांचे के एन्हांसमेंट और विश्व स्तरीय हवाई अड्डे के संचालन के बीच संतुलन बनाना है। इस कमी से मुंबई से हवाई किराए पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है, जिससे एयरलाइंस लागतों को अधिक कुशलता से मैनेज किया जा सकेगा।
सीएसएमआईए में प्रति यात्री वर्तमान यील्ड (YPP) 285 रुपये है। एईआरए को पेश किए गए प्रस्ताव का उद्देश्य 10 मार्च 2025 को जारी परामर्श पत्र के अनुसार वाईपीपी को लगभग 332 रुपये तक संशोधित करना है, जो 18 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। अगले 5 साल में हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे के निर्माण में 10000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। MIAL अपेक्षित 229 मिलियन (22.90 करोड़) यात्रियों से 7600 करोड़ रुपये का राजस्व वसूल करेगा।
35 फीसदी की कमी की तैयारी
नए टैरिफ स्ट्रक्चर में रेवेन्यू को रणनीतिक रूप से बदलाव करने का प्रस्ताव है, जिसमें यूडीएफ में वृद्धि के साथ-साथ लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 35 फीसदी की कमी की जाएगी। यह प्रस्ताव भारत के अन्य प्रमुख हवाई अड्डों के टैरिफ स्ट्रक्चर के अनुरूप बनाया गया है, जिससे राजस्व स्थिरता बनी रहेगी। साथ ही यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी। MIAL लगातार यात्री सुविधा, परिचालन दक्षता और भारत के ऐतिहासिक विमानन केंद्रों के सुधार के लिए प्रयासरत है।
यह भी पढ़ें:19 मार्च को ही भारत-बांग्लादेश में समझौता, जानें दोनों देशों के संबंधों में कैसा था असर?
प्रमुख पहलों में टी2 पर घरेलू-से-घरेलू स्थानांतरण सुविधा, समय पर उड़ानों को प्रसारित करने और हवाई अड्डे पर सुविधाएं शुरू करना शामिल हैं। एयरपोर्ट पर नया टैक्सीवे जेड, टर्मिनल में प्रवेश पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ई-गेट्स की शुरुआत, मुफ्त इंटर-टर्मिनल कोच ट्रांसफर और फास्टैग सक्षम पार्किंग आदि को शुरू किया गया है। हवाई अड्डे और इसकी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी। CSMIA कई परिवर्तनकारी योजनाओं की दिशा में काम कर रहा है।
इन योजनाओं पर काम शुरू
टर्मिनल 1 पुनर्विकास– पुराने टर्मिनल 1A (30+ वर्ष) और 1B (60+ वर्ष) को क्षमता और निर्बाध यात्रा को बढ़ाने के लिए हिसाब से दोबारा डेवलप किया जा रहा है। इससे बुनियादी ढांचे को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इससे इसकी विस्तारित क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे दशकों तक इसकी स्थिरता सुनिश्चित होगी।
क्षमता विस्तार और डिजिटलीकरण– टर्मिनल 2 (T2) में अत्याधुनिक तकनीकों सेल्फ-बैगेज ड्रॉप सिस्टम, CTIX हैंड बैगेज स्क्रीनिंग और फुल बॉडी स्कैनर आदि को विकसित किया जाएगा। इससे सुरक्षा जांच में मदद मिलेगी। वहीं, यात्रियों की आवाजाही में सुधार होगा।
एयरसाइड एन्हांसमेंट– रनवे के रखरखाव, एप्रन और टैक्सीवे में सुधार की कवायद शुरू की गई है। इससे विमानों की आवाजाही पहले से बेहतर होगी। उड़ान संचालन में सुधार से यात्रियों का समय भी बचेगा।
स्मार्ट पैसेंजर टेक्नोलॉजी– CSMIA निर्बाध और सुरक्षित यात्रा के लिए ई-गेट्स (डिजीयात्रा पहल), FTI-TTP और IoT-संचालित डिजिटल तकनीक अपना रहा है।
Sustainability Commitments– हवाई अड्डे पर सक्रिय इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलाव किया जा रहा है। इसके अलावा जल संरक्षण उपायों को मजबूत किया जा रहा है और 2029 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन (Emission) प्राप्त करने का प्रयास है। MIAL का कहना है कि वह भारत के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में मुंबई शहर की स्थिति को बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहा है।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines