Maharashtra Gadchiroli Encounter : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इस चुनाव में खलल डालने के लिए नक्सली भी एक्टिव हो गए हैं। इस बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। इस एनकाउंटर में जवान भी घायल हो गए।
यह घटना सोमवार को गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील इलाके में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। खबर आ रही है कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों के जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया।
यह भी पढ़ें : पुलिस के हत्थे चढ़ा एक करोड़ का इनामी नक्सली, कई वारदातों का रहा है मास्टर माइंड
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाकों में चलाया सर्च अभियान
सूत्रों के अनुसार, नक्सल विरोधी विशेष दस्ता सी-60 को भी एनकाउंटर स्थल पर भेजा गया है। इस मुठभेड़ में जवान भी जख्मी हो गए। साथी जवानों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सुरक्षाबल की टीम नक्सलियों के शवों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने के बाद उसके साथी मौके से भाग गए। जवानों ने पूरे इलाकों को घेरकर सर्च अभियान तेज कर दिया है।
यह भी पढ़ें : नक्सलवाद पर काफी तल्ख दिखे अमित शाह के तेवर, समीक्षा बैठक से पहले एक्स पर पोस्ट कर जाहिर किए इरादे
चुनाव से पहले एनकाउंटर काफी अहम
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इस एनकाउंटर को काफी अहम माना जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले दिनों तेलंगाना पुलिस ने एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया था। नक्सली महिला का नाम सुजाता है, जो छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुई नक्सली घटनाओं में शामिल थी।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines