Mumbai Parekh Hospital: मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक पिज्जा रेस्तरां में आग लग गई। घटना में एक शख्स की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रेस्तरां वाली बिल्डिंग में पारख अस्पताल है। आग लगने के घटना के बाद ऐहतियात के तौर पर अस्पताल से 22 मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। घटना शनिवार दोपहर की है।
BMC ने एक बयान जारी कर बताया कि तीन घायलों को राजावाड़ी अस्पताल लाया गया, जिनमें से एक की पहचान कुरशी दधिया के रूप में हुई, जिसे मृत घोषित कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेस्तरां के बिजली के कमरे में शनिवार दोपहर आग लग गई और उसी बिल्डिंग में स्थित पारख अस्पताल को खाली करना पड़ा। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 22 मरीजों को सुरक्षित रूप से दूसरी चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया है। पारख अस्पताल के मालिक डॉक्टर नरेंद्र डेढिया ने कहा कि मरीजों को उनकी सुविधा से स्थानांतरित कर दिया गया था क्योंकि यह धुएं से भर गया था।
अस्पताल में भर्ती मरीज ने क्या कहा
हर्निया के ऑपरेशन के बाद पारख अस्पताल में भर्ती शेखर पोंगुरलेकर ने कहा कि उन्हें उनकी पत्नी ने अस्पताल से दूसरी जगह शिफ्ट किया। उन्होंने बताया कि आग लगने से पहले तेज आवाज हुई। कुछ मरीज अस्पताल के सामने वाली इमारत की लॉबी में शरण ले रहे हैं।
उस बिल्डिंग में सुरक्षित ठिकाना ढूंढ़ने वालों में से एक जेठालाल लाला ने कहा, “अस्पताल में धुंआ भरा होने के कारण मैं बहुत डर गया था। मैं सहारा लेकर नीचे चला गया… अब मैं कहां जाऊंगा।”
पुणे के भीमा कोरेगांव में भी लगी आग
इस बीच, समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि पुणे के भीमा कोरेगांव क्षेत्र में एक एयर फिल्टर का निर्माण करने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।पुणे अग्निशमन विभाग ने कहा कि छह दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines