Maharashtra government notification FIFA final : महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रविवार रात को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में सभी होटल, रेस्टोरेंट, पब और भोजनालयों को सुबह 4:00 बजे तक खुले रहने की अनुमति दे दी है. यह फैसला भारतीय समयानुसार देर रात होने वाले फीफा फाइनल मैच की लाइव स्क्रीनिंग और फुटबॉल प्रशंसकों की सुविधा के लिए लिया गया है. अमेरिका के न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी में होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार (IST) देर रात शुरू हो रहा है. राज्य सरकार ने इस विशेष रात के लिए एक्सटेंशन फीस में ढील दी है, जिससे छोटे रेस्टोरेंट मालिकों को भी बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के स्क्रीन लगाने की अनुमति मिल गई है.
दुनिया भर के साथ-साथ भारत में भी गजब का उत्साह
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले को लेकर दुनिया भर के साथ-साथ भारत में भी गजब का उत्साह है. चूंकि इस बार टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में हो रहा है, इसलिए टाइम जोन के अंतर के कारण फाइनल मैच भारत में देर रात और तड़के प्रसारित हो रहा है. खेल प्रेमियों के इसी रोमांच को दोगुना करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, रविवार की पूरी रात मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में नाइटलाइफ गुलजार रहेगी. फैंस अपने पसंदीदा रेस्तरां और बार में बैठकर बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच का लुत्फ उठा सकेंगे.
फैंस और रेस्टोरेंट उद्योग के लिए बड़ी राहत
आमतौर पर मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य जिलों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, विशेषकर होटलों और भोजनालयों के लिए रात में बंद होने की एक समय सीमा तय होती है. पुलिस प्रशासन के नियमों के तहत देर रात तक लाउडस्पीकर या स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं होती है. लेकिन इस विशेष छूट के बाद खेल प्रेमी बिना किसी रुकावट के सुबह 4 बजे तक मैच देख सकेंगे. होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (AHAR) के मुताबिक, इस फैसले से मुंबई के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के रेवेन्यू में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है. मुंबई पुलिस ने भी देर रात तक खुलने वाले इन प्रतिष्ठानों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का फैसला किया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines