FIFA Final 2026: मुंबई में सुबह 4 बजे तक खुलेंगे होटल-रेस्टोरेंट, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला

Maharashtra government notification FIFA final: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला! FIFA World Cup 2026 Final के लिए मुंबई समेत पूरे राज्य में 19 जुलाई की रात होटल, बार और रेस्टोरेंट सुबह 4 बजे तक खुले रहेंगे.

FIFA World Cup 2026 Final (Image generated by AI)

FIFA World Cup 2026 Final (Image generated by AI)

Maharashtra government notification FIFA final : महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रविवार रात को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में सभी होटल, रेस्टोरेंट, पब और भोजनालयों को सुबह 4:00 बजे तक खुले रहने की अनुमति दे दी है. यह फैसला भारतीय समयानुसार देर रात होने वाले फीफा फाइनल मैच की लाइव स्क्रीनिंग और फुटबॉल प्रशंसकों की सुविधा के लिए लिया गया है. अमेरिका के न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी में होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार (IST) देर रात शुरू हो रहा है. राज्य सरकार ने इस विशेष रात के लिए एक्सटेंशन फीस में ढील दी है, जिससे छोटे रेस्टोरेंट मालिकों को भी बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के स्क्रीन लगाने की अनुमति मिल गई है.

विज्ञापन

दुनिया भर के साथ-साथ भारत में भी गजब का उत्साह

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले को लेकर दुनिया भर के साथ-साथ भारत में भी गजब का उत्साह है. चूंकि इस बार टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में हो रहा है, इसलिए टाइम जोन के अंतर के कारण फाइनल मैच भारत में देर रात और तड़के प्रसारित हो रहा है. खेल प्रेमियों के इसी रोमांच को दोगुना करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, रविवार की पूरी रात मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में नाइटलाइफ गुलजार रहेगी. फैंस अपने पसंदीदा रेस्तरां और बार में बैठकर बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच का लुत्फ उठा सकेंगे.

विज्ञापन

फैंस और रेस्टोरेंट उद्योग के लिए बड़ी राहत

आमतौर पर मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य जिलों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, विशेषकर होटलों और भोजनालयों के लिए रात में बंद होने की एक समय सीमा तय होती है. पुलिस प्रशासन के नियमों के तहत देर रात तक लाउडस्पीकर या स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं होती है. लेकिन इस विशेष छूट के बाद खेल प्रेमी बिना किसी रुकावट के सुबह 4 बजे तक मैच देख सकेंगे. होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (AHAR) के मुताबिक, इस फैसले से मुंबई के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के रेवेन्यू में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है. मुंबई पुलिस ने भी देर रात तक खुलने वाले इन प्रतिष्ठानों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का फैसला किया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ