Maharashtra: बुजुर्ग महिला को पिलाया यूरिन, हुई मारपीट; सामने आई चौंकाने वाली ये वजह
Author: Amit Kasana
Jan 18, 2025 04:16 PM IST
Woman thrashed on suspicion of black magic in Maharashtra: महाराष्ट्र के अमरावती में बुजुर्ग महिला को यूरीन पिलाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरअसल, महिला पर काला-जादू करने का शक था, जिसके बाद आसपास के लोगों ने एक रात उसे घेर लिया और उसके साथ ये अमानवीयता व्यवहार किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला को बेरहमी से पीटा गया है, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार महिला अमरावती जिले के एक गांव में रहती है। 77 वर्षीय महिला के घर में 30 दिसंबर को कुछ लोग घुस आए। उग्र भीड़ ने महिला द्वारा काला जादू करने का आरोप लगाया।
डर और सदमे के चलते महिला ने नहीं की थी पुलिस को शिकायत
जानकारी के अनुसार भीड़ ने महिला के गले में जूते की माला डाल दी। गुस्साए लोगों ने उसे यूरीन पिलाया। इतना ही नहीं जब महिला ने इसका विरोध किया तो लोगों ने उसकी जमकर लातघुसों से पिटाई लगा दी। महिल ने डर के चलते इस घटना का किसी से जिक्र नहीं किया। अब जाकर किसी तरह ये बात पुलिस तक पहुंची है।
पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित महिला का बयान लिया जा रहा है। बयानों के आधार पर फिलहाल अज्ञात लोगों की भीड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के पहचान करने के बाद लोगों को नामजद किया जाएगा। वारदात की रात क्या हुआ? महिला पर लगे आरोपों के बारे में भी जांच की जा रही है। अमरावती के एसपी विशाल आनंद ने कहा कि यह गंभीर मामला है. पीड़िता का गांव जंगल इलाके में है। पुलिस अधिकारी को घटना की पुष्टि के लिए भेजा गया है, उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: मुंबई में कल रेलवे का 4 घंटे मेगा ब्लॉक, टाटा मैराथन और अहमदाबाद के लिए चलेंगी ये विशेष ट्रेनें, देखें लिस्ट