2 बेटों का गला रेत पिता ने किया सुसाइड का प्रयास, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक, महाराष्ट्र के चंद्रपुर का मामला

घरेलू विवाद में शख्स ने अपने दोनों बेटों का गला रेत दिया और खुद की जान लेने की कोशिश भी की. परिणामस्वरूप एक बेटे की मौत हो गई है और दूसरा जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा है. जबकि शख्स की अपनी जान बच गई है.

Mangesh Badkhal

घरेलू विवाद में बेटों का गला रेतने वाला पिता.

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक पिता पर अपने ही दो मासूम बेटों की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है. इस हमले में 7 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि 11 वर्षीय दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. यह वारदात चंद्रपुर के दुर्गापुर थाना क्षेत्र की शक्तिनगर कॉलोनी में सोमवार देर शाम हुई.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंगेश बदखल ने कथित तौर पर अपने दोनों बेटों पर ब्लेड जैसे धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में 7 वर्षीय देवांश बदखल बुरी तरह घायल हो गया. परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, 11 वर्षीय सुशांत बदखल भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

पत्नी के अलग रहने से तनाव में था आरोपी?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंगेश की पत्नी कुछ महीने पहले पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़कर अलग रहने लगी थी. इसके बाद मंगेश ऑटो चलाकर अपने दोनों बेटों की देखभाल कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह पत्नी को दोबारा घर लाने की कोशिश कर रहा था और उसके वापस नहीं लौटने को लेकर तनाव में था. हालांकि, पुलिस अभी इसे हमले की पुख्ता वजह नहीं मान रही है. बच्चों पर हमला करने के पीछे आखिर क्या कारण था, इसे लेकर जांच जारी है. पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन

खुदकुशी की कोशिश करने का भी आरोप

पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चों पर हमला करने के बाद मंगेश ने कथित तौर पर खुद भी जान देने की कोशिश की. हालांकि, उसकी जान बच गई और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे. दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर देवांश को बचा नहीं सके. दूसरी ओर, सुशांत का इलाज जारी है.

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को पकड़ शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आयुष नोपनी, एसडीपीओ प्रमोद चौगुले और दुर्गापुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक पिता ने अपने ही बच्चों पर इतना खौफनाक हमला कर दिया. क्या लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद इसकी वजह था या इसके पीछे कोई और कारण छिपा है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.

फिलहाल, इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. जिस पिता पर अपने दोनों मासूम बेटों की हिफाजत की जिम्मेदारी थी, उसी पर उन पर जानलेवा हमला करने का आरोप है. एक मासूम की जिंदगी खत्म हो चुकी है, जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है. पुलिस अब इस खौफनाक वारदात के पीछे छिपी पूरी कहानी सामने लाने में जुटी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ