Mumbai News: ऑनलाइन गेम्स की लत आजकल मनोरंजन का जरिया नहीं, कई परिवारों के लिए दुखों की वजह बन गई है। ऑनलाइन गेम्स की लत किस हद तक नुकसान पहुंचा सकती है, इसके आपने कई किस्से सुने और पढ़े होंगे। इस ऑनलाइन गेम्स के चलते युवा अपने लाखों रुपये तो कभी घर और खेती गवां चुके हैं। इसी तरह की एक चौंकाने वाली घटना कोल्हापुर जिले के राधानगरी तहसील से सामने आई है। जहां एक किसान पिता ने सालों की मेहनत से भैंस खरीदने के लिए 7 लाख रुपये जमा किए थे, लेकिन उसका सपना उसके ही बेटे की गेम की लत ने चकनाचूर हो गया।
वर्षों की कमाई एक झटके में खत्म
छठी कक्षा में पढ़ने वाला यह बच्चा मोबाइल पर ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलता था। गेम खेलते-खेलते उसने अनजाने में एक पेमेंट ऐप से ट्रांजेक्शन कर दिया और पलभर में 5 लाख रुपये उड़ गए। बैंक से जब किसान के मोबाइल पर एक के बाद एक डेबिट मैसेज आने लगे, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। किसान की वर्षों की कमाई एक झटके में खत्म हो चुकी थी।
सपना पूरी करने के लिए करता था कड़ी मेहनत
दूध का व्यसाय शुरू करने के लिए यह किसान सालों से पैसा जोड़ रहा था। किसान का सपना था कुछ भैंस खरीदकर अपना खुद का एक व्यसाय शुरु करना।अपने सपने को पूरा करने के लिए किसान कड़ी मेहनत करता है और बेहद साधारण जीवन भी जीता है। कड़ी मेहनत की बदौलत किसान ने 7 लाख रुपये जमा किए थे, लेकिन इस मेहनत की कमाई को बेटे की ऑनलाइन गेम की लत ने उसके पिता के सपनों को बर्बाद कर दिया। पुलिस ने अब तक किसान पिता और बेटे की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
समाज के हर अभिभावक के लिए एक चेतावनी
लेकिन यह घटना केवल एक किसान की नहीं समाज के हर अभिभावक के लिए एक चेतावनी है जो बच्चों को स्मार्टफोन दे देते है तो वे केवल वक्त ही नहीं, पूरे परिवार का भविष्य भी निगल जाते हैं। अब समय है मोबाइल से बच्चों को जोड़ने से पहले सोचने का।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
1 day agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
1 day agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
3 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
3 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines