नासिक: निर्यात शुल्क लगाने से प्याज को लेकर शुरू हुआ संग्राम थम तो गया था, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर किसान सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। दरअसल, किसानों को व्यापारियों से प्याज का उचित दाम नहीं मिल रहा था। जिससे नाराज किसानों ने एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव, पिम्पलगांव, येवला प्याज मंडी में नीलामी पर रोक लगा दी। नाफर्ड के केंद्र बंद होने से व्यापारी किसानों को उचित भाव न देने से किसान नाराज हो गए।
दरअसल हड़ताल वापस लेने के बाद नाशिक के प्याज मंडियों में प्याज की नीलामी शुरू की गई थी। सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रक में भरकर प्याज बेचने गए थे। नीलामी के शुरुआती समय में प्रति क्विंटल 2000 से 2500 रुपए का भाव दिया गया। लेकिन कुछ घंटे में व्यापारियों ने प्याज के भाव गिराकर 1500 से 1700 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया। जिसका किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया और नीलामी पर रोक लगा दी। इतना ही नही किसानों सड़क तक जाम कर दी।
नाफर्ड 2410 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदेगा प्याज
प्याज पर केंद्र सरकार ने 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगा दिया। जिसके विरोध में किसान और व्यापारी संगठन सड़क पर उतर आए। विरोध में नाशिक के प्याज मंडियों में नीलामी पर रोक लगा दी। विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार ने 2 लाख मेट्रिक टन प्याज खरीदने का निर्णय लिया था। सरकार की निर्णय के बाद किसानों को राहत देने के लिए नाफर्ड के कुछ सेंटरों में प्याज की खरीदी भी शुरू की गई। लेकिन आज नाशिक जिले में तकनीकी खराबी की वजह से नाफर्ड सेंटर बंद था। जब आज किसान प्याज बेचने गए तो उन्हें भाव नही मिला।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
22 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines