Tomato Price Hike: टमाटर के बढ़ते दाम से आम लोग काफी परेशान हैं। देश के कई शहरों में टमाटर के दाम 200 रुपए पार कर चुका है। महंगे होते टमाटर को लोगों ने लेना भी कम कर दिया है। एक तरफ जहां बढ़ते दाम से लोग परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ टमाटर उत्पादक किसान अपनी फसल को बचाने में जुट गए है। महाराष्ट्र के एक किसान ने खेत में टमाटर को बचाए रखने के लिए CCTV कैमरा लगवा दिया है।
संभाजी नगर में किसान ने लगवाया सीसीटीवी
खेत से टमाटर चोरी होने के डर से 22 हजार रुपये खर्च कर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। मामला महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर जिले का है। छत्रपति संभाजी नगर में टमाटर की खेती करने वाले किसान शरद रावटे डेढ़ एकड़ में टमाटर की खेती कर रहे हैं।
कच्चा टमाटर ही ले गए चोर
शरद बताते हैं कि उनके खेत से टमाटर चोरी किए जा रहे थे। इसलिए उन्होंने खेत में CCTV कैमरा लगाया है। उन्होंने कहा मेरे पास ढाई एकड़ खेती है। जिसमें डेढ़ एकड़ की जमीन पर टमाटर का फसल है। जो आने वाले 10 से 15 दिन में तैयार हो जाएगा, लेकिन उसके पहले खेत से कच्चा टमाटर चोरी होने लगा था। जैसे ही हमारा ध्यान इसपर गया, हमने CCTV कैमरा लगाने की सोची। हमने एक कैमरा लगवाया जो पूरे फसल पर नजर रखेगा। हम इसे मोबाइल फोन से ऑपरेट कर रहे हैं।
पिछले महीने सामने आई थी चोरी की खबर
टमाटर काफी महंगा हो गया है। इसी के साथ इसके चोरी के मामले भी सामने आने लगे हैं। पिछले महीने ही महाराष्ट्र के पुणे में एक किसान ने 400 किलो टमाटर चोरी होने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। जिसकी वजह से किसान को हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा था। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में भी टमाटर काफी महंगा हो गया है । राज्य के कई शहरों में टमाटर 200 रुपए किलो बिक रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
20 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
20 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines