महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार का 15 किलोमीटर तक पीछा, कार में की तोड़फोड़
महाराष्ट्र के नाशिक से एक हैरान करने वाली सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, नासिक में स्थित भावली डैम पर एक परिवार घूमने गया था, जहां उस परिवार के साथ एक भयावह घटना घटी. डैम पर मौजूद कुछ लोगों ने एक महिला के साथ अभ्रदता की और फिर उनकी कार का पीछा भी किया.
नासिक के इगतपुरी स्थित भावली डैम और झरने के पास रविवार को घूमने गए एक परिवार के साथ उस समय भयावह घटना घटी, जब महिला सदस्य से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया. आरोपियों ने परिवार की कार का करीब 15 किलोमीटर तक पीछा किया और उसमें जमकर तोड़फोड़ की.
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भगवत परिवार की एक महिला सदस्य पर वहां मौजूद कुछ युवकों ने अश्लील इशारे किए, सीटी बजाई और उसके साथ छेड़छाड़ की. जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी आक्रामक हो गए.
विज्ञापन
आरोपियों ने परिवार की कार का पीछा किया और लकड़ी के डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश की. साथ ही उनकी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.
भगवत परिवार के अनुसार, हमला शुरू होते ही उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए मौके से कार लेकर फरार हो गए. लेकिन आरोपी लगभग 10 से 15 किलोमीटर तक उनका पीछा करते रहे और कई जगह उन्हें रोककर हमला करने का प्रयास किया. इस घटना से पूरा परिवार दहशत में आ गया.
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर नासिक में मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल नासिक शहर और ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं. मामले की जांच जारी है.
इगतपुरी पर्यटक मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई
नासिक के इगतपुरी स्थित भावली झरना क्षेत्र में पर्यटकों के साथ मारपीट और कथित छेड़छाड़ के विरोध में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में शामिल कुछ और संदिग्धों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द हिरासत में लिया जा सकता है.
विज्ञापन
इगतपुरी पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) की टीम सभी हिरासत में लिए गए संदिग्धों को लेकर नासिक के लिए रवाना हो गई है. पुलिस सभी आरोपियों को नासिक की अदालत में पेश करेगी, जहां उन्हें रिमांड पर लेने की मांग की जा सकती है. मामले की आगे की जांच जारी है.