Fake Income Tax Raid: मुंबई की सायन पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भांडाफोड़ किया है जो मुंबई के सायन इलाके में रहने वाले बिजनेसमैन के घर पर अक्षय कुमार की ‘स्पेशल 26’ स्टाइल में फर्जी इनकम टैक्स (आईटी) छापेमारी कर 18 लाख नगद लेकर फरार हो गए। बिजनेसमैन ने जब जांच पड़ताल किया तो उन्हे पता चला कि उनके पास फर्जीवाड़ा हुआ है। शक होने के बाद नजदीकी पुलिस स्टेशन शिकायत करने पहुंचे। पुलिस ने बिजनेसमैन की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। सायन पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,452,465,468,471 और 120 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी अधिकारी बनकर की छापेमारी
डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि 26 नवंबर के दिन कुछ अज्ञात लोग बिजनेसमैन के घर पहुंचे और अपने आप को इनकम टैक्स का अधिकारी बताया। गिरोह के सदस्य औपचारिक कपड़ों में आए थे और फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर खुद को आयकर अधिकारी बताए,उन्होंने फर्जी वारंट दिखाकर छापेमारी शुरू कर दी,उन्हें घर से 18 लाख रुपये नकद मिला,जो अपने साथ लेकर गए और कहा की ये प्रोसिजर है और आप को इनकम टैक्स का नोटिस आयेगा।
यह भी पढ़े: पंजाब CM के कड़े आदेश- नशा तस्करों के साथ नरमी न बरतें, उन्हें पकड़ें और प्रॉपर्टी करें जब्त
शक होने पर जांच की
ठग के शिकार हुए बिजनेसमैन को उनकी कार्यवाही को लेकर शक हुआ तो उन्होने पूरे मामले की जानकारी निकाली तो पता चला इनकम टैक्स विभाग की ओर से कोई छापेमारी नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत की। पुलिस ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू की। और पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अलग अलग जगहों से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
संबंधित खबरें
IAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
4 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
5 hrs agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
20 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
20 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
23 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 days agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines