सोलापुर पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 3 की मौत और 7 घायल
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित बरशी में रविवार को एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। जिससे फैक्ट्री में भीषण आ लग गई। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है और करीब सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस व दमकल विभाग बचाव कार्य में जुटी है। आसपास के एरिया को खाली करवा दिया है।
Maharashtra | Three people dead, four injured in fire at a firecrackers manufacturing unit located in Shirale village of Solapur pic.twitter.com/k2VrkLBU0Z
— ANI (@ANI) January 1, 2023
जानकारी के मुताबिक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 40 कर्मचारी थी। धमाके की आवाज सुनकर उनमें भगदड़ मच गई। लोग शोर मचाते हुए अपनी जान बचाने के लिए बाहर भागे। आग लगने की सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी गई। कुछ देर के लिए फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल था।
मौके पर बचाव दल पहुंचा। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवों को सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार हादसे के स्पष्ट कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। फैक्ट्री में गोला-बारूद होने के चलते आग बुझाने में परेशानी हुई। आग बार-बार फैल रही थी। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: