अंकुश जायसवाल मुंबई:
Eknath Shinde Uddhav Thackeray Workers Clash in Mumbai Shivaji Park: मुंबई के शिवाजी पार्क में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं के एक बार फिर आमने-सामने होने की खबर सामने आई। दरअसल, शुक्रवार को बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि है। ऐसे में सीएम एकनाथ शिंदे शिवाजी पार्क में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों गुट के कार्यकर्ता स्मारक पर ही भिड़ गए।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दादर में बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसके बाद दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं और नेताओं में तू-तू, मैं-मैं हो गई।
नारेबाजी बढ़ती गई
जब सीएम निकलने लगे तो उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे गद्दार हैं और उन्हें बाला साहेब को श्रद्धांजलि देने नहीं आना चाहिए। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हुई। करीब दो से तीन घंटे तक ये चलता रहा। हालांकि भारी संख्या में मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। गनीमत रही कि पुलिस को बल प्रयोग नहीं करना पड़ा।
याचिका ले ली थी वापस
इससे पहले भी कई बार दोनों गुट के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने के लिए बीएमसी में दायर अपनी याचिका वापस ले ली थी। उन्होंने कहा था कि वह दशहरा के शुभ अवसर पर कोई विवाद नहीं चाहते हैं। उन्होंने बताया कि शिंदे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुट के साथ संघर्ष न करें। पिछले साल भी शिवाजी पार्क में रैली आयोजित करने के लिए दोनों गुटों में होड़ मच गई थी।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
18 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
20 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines