Eknath Shinde Take Oath Deputy CM: महाराष्ट्र में आज शाम होने वाले शपथ समारोह में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ एकनाथ शिंदे भी शपथ लेंगे। इसको लेकर थोड़ी देर में शिंदे के नाम का पत्र राजभवन के लिए निकलेगा। बता दें कि सुबह से ही शिवसेना के विधायक शिंदे के बंगले पर उनको मनाने के लिए पहुंचे रहे थे। इसके बाद उन्होंने अब डिप्टी सीएम की शपथ लेने का फैसला किया है।
इससे पहले कहा जा रहा था कि वे डिप्टी सीएम पद की शपथ नहीं लेंगे। बुधवार शाम को महायुति की बैठक में भी उन्होंने खुद की शपथ को लेकर पूछे सवाल पर कहा था शपथ कल है, शाम तक फैसला ले लूंगा। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे थे कि गृह मंत्रालय को लेकर सहमति नहीं बन पाने के कारण शिंदे की शपथ पर फैसला अटका है।
बुधवार को कहा- शाम तक इंतजार करें
इससे पहले शिवसेना विधायक उदय सामंत ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम की शपथ नहीं लेंगे तो हम भी मंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि शिंदे की इच्छा है कि पूरे राज्य में घूमकर पार्टी को मजबूत करे। इसके बाद कल शाम से ही शिवसेना के बड़े नेता और विधायक लगातार शिंदे पर यह दबाव बना रहे थे कि फडणवीस कैबिनेट में शामिल हों। बुधवार को राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में एकनाथ शिंदे ने अपने जवाब से सभी को हैरान कर दिया था। पत्रकारों के शपथ से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा शपथ ग्रहण गुरुवार को है, ऐसे में शाम तक इंतजार करें।
ये भी पढ़ेंः एकनाथ शिंदे लेंगे डिप्टी सीएम की शपथ, बड़ा सवाल, क्या गृह मंत्रालय मिलेगा?
क्या गृह मंत्रालय मिलेगा?
बता दें कि सीएम पद पर बीजेपी का दावा मजबूत होने और हाईकमान से सख्त मैसेज मिलने के बाद शिंदे अपने गांव सतारा चले गए थे। तीन दिन बाद वहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर एक बार फिर दोहराया कि उनके लिए पीएम मोदी और अमित शाह का फैसला आखिरी होगा। इसके बाद वे गृह मंत्रालय को लेकर अड़ गए। अब देखना यह है कि शपथ के बाद क्या उन्हें गृह मंत्रालय मिलेगा?
ये भी पढ़ेंः ‘शिंदे नहीं लेंगे शपथ तो हम भी मंत्री नहीं…’, शिवसेना MLA के बयान पर महाराष्ट्र में सियासी भूचाल
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines