Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीति अपने चरम पर चल रही है। राज्य में वरिष्ठ नेता आ रहे हैं और जनता के बीच जाकर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। इस बार सीएम कौन बनेगा? इसे लेकर महायुति अघाड़ी (MVA) और महायुति ने तस्वीर साफ नहीं की। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद को बड़ा बयान दिया।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आजतक से बातचीत में कहा कि यह तय है कि महाराष्ट्र में महायुति से ही सीएम बनेगा, लेकिन वे इस रेस में नहीं हैं। उन्होंने यह साफ कर दिया कि वे सीएम की दौड़ में शामिल नहीं हैं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों कहा था कि चुनाव के बाद महायुति के घटक दल फैसला लेंगे कि अगला सीएम कौन होगा?
यह भी पढे़ं : Video: MVA को मिली जीत तो क्या सुप्रिया सुले बनेंगी CM? शरद पवार का आया बड़ा बयान
शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला
इस दौरान एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और कहा कि बाबा साहेब ठाकरे कहते थे कि उनकी पार्टी कभी भी कांग्रेस नहीं बनेगी, लेकिन उद्धव ठाकरे सीएम की कुर्सी के लिए वहां चले गए। उन्हें लगा था कि महाराष्ट्र में बिना उनके सरकार नहीं बन पाएगी। उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि फूट डालो, राज करो कांग्रेस की नीति है।
यह भी पढे़ं : Video: बारिश में भी डटे शरद पवार, पूरा किया अपना भाषण, ताजा हुईं पिछले चुनाव की यादें
महायुति और एमवीए में दिलचस्प चुनावी मुकाबला
आपको बता दें कि इस बार महायुति और एमवीए के बीच चुनावी मुकाबला देखने को मिल रहा है। महायुति में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित गुट) शामिल हैं, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी शामिल हैं। 2022 में उद्धव ठाकरे से बगावत करके एकनाथ शिंदे बीजेपी की मदद से सीएम बने थे। उनकी सरकार में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार डिप्टी सीएम हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines