कुणाल कामरा की विवादास्पद टिप्पणी के बाद पहली बार डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि हम व्यंग्य समझते हैं मगर इसकी सीमा होनी चाहिए। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी सियासत गरमाई हुई है। डिप्टी सीएम ने शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई स्टूडियो में की गई तोड़फोड़ को सही बताया। उन्होंने कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एकनाथ शिंदे के हवाले से बताया कि एक व्यक्ति को निश्चित स्तर बनाए रखना चाहिए। अन्यथा क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। यह किसी के खिलाफ बोलने के लिए सुपारी लेने जैसा है।
किसी के लिए काम कर रहे कामरा
शिंदे यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में उन्होंने राष्ट्रीय संस्थाओं और पीएम मोदी समेत प्रमुख हस्तियों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि यह वही व्यक्ति है जिसने भारत के सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पत्रकारों और कुछ उद्योगपतियों पर टिप्पणियां की थी। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं बल्कि किसी के लिए काम करने जैसा लगता है।
ये भी पढ़ेंः ‘कुर्सी छोड़ दो…’, कुणाल कामरा मामले में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, फिर से बनाएंगे स्टूडियो
पुलिस ने जारी किया समन
इस मामले में अब खार पुलिस ने कामरा को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले कामरा ने सोशल मीडिया के जरिए अपना स्पष्टीकरण दिया था। इसमें उन्होंने अपनी टिप्पणी को लेकर माफी मांगने से इंकार कर दिया था। बता दें कि कुणाल कामरा ने खार स्थित हैबिबेट स्टूडियो में एक पैरोडी के जरिए डिप्टी सीएम पर टिप्पणी की थी। क्लिप में कामरा ने शिंदे को गद्दार बताया था।
कामरा की इस टिप्पणी के बाद शिवसैनिकों ने खार स्थित हैबिबेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की। इसके बाद सोमवार को बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए स्टूडियो को तोड़ दिया था।
ये भी पढ़ेंः अजित पवार ने जो कहा मैंने वही दोहराया… माफी मांगने पर कुणाल कामरा का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines