Maharashtra News : महाराष्ट्र की राजनीति में महत्वपूर्ण नेता एकनाथ शिंदे के नाराज होने की खबर सामने आ रही है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री स्विट्जरलैंड में हैं तो वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे मुंबई से दूर अपने गांव चले गए हैं। दोनों नेताओं के बीच में आखिरी इतनी दूरी क्यों है? क्या शिंदे सरकार से फिर नाराज चल रहे हैं? चर्चा तो यही है कि शिंदे नाराज हैं।
बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे मंत्री को लेकर नाराज चल रहे हैं। खबर है कि दो जिलों के गार्जियन मिनिस्टर को लेकर गठबंधन में विवाद चल रहा है। शिंदे की शिवसेना गार्जियन मिनिस्टर की नियुक्ति पर नाराज चल रही है। हालांकि एकनाथ शिंदे ने इस बात का खंडन किया है कि वह नाराज चल रहे हैं।
एकनाथ शिंदे का कहना है कि जब मैं अपने गांव आता हूं तो मेरी नाराजगी के बारे में बात करना शुरू कर देते हैं। हालांकि मैं यहां विकास कार्यों के लिए गांव आया हूं। संरक्षक मंत्री की उम्मीद करने में कुछ भी गलत नहीं है। नासिक और रायगढ़ के संरक्षक मंत्री का मामला जल्द ही हल हो जाएगा। शिंदे का कहना है कि दोनों जिलों के संरक्षक मंत्री के बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा। जिला योजना और विकास परिषद के फंड जो स्थानीय कार्यों के लिए आवंटित किए जाते हैं, संरक्षक मंत्री की सिफारिशों पर ही वितरित किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें : देश की सबसे अमीर महानगर पालिका की FD में आई 10000 करोड़ कमी
शिंदे ने साफ किया कि भरत गोगावले ने अपनी नाराजगी जाहिर की है लेकिन संरक्षक मंत्री के पद की उम्मीद करने में क्या गलत है? उन्होंने पिछले कई सालों से रायगढ़ में काम किया है। बताया जा रहा है कि शिंदे की नाराजगी के बाद देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावोस से नासिक और रायगढ़ के लिए नियुक्तियों पर रोक लगाने के लिए कहा। इसके तुरंत बाद आदेश जारी किए गए।
यह भी पढ़ें : शातिर ने डिप्टी सीएम के नाम किस तरह लगाया चूना? धोखा देने वाला हुआ गिरफ्तार
शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने सरकार पर तंज कसते हुए लिखा कि कल देर रात नासिक और रायगढ़ के संरक्षक मंत्रालयों के लिए अचानक आदेश जारी किया गया, जबकि सीएम विदेश दौरे पर थे। सीएम को लालची राजनेताओं के दबाव की रणनीति के आगे झुकते देखना आश्चर्यजनक है, जो पहले से ही मंत्री हैं, लेकिन संरक्षक मंत्रालय भी चाहते हैं।
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines