Eknath Shinde Press Conference: महाराष्ट्र में महायुति की जीत के बाद सभी की नजर मुख्यमंत्री पद पर है। महायुति ने अभी तक सीएम फेस का ऐलान नहीं किया है। चुनावी नतीजों के 3 दिन बाद भी महाराष्ट्र के अगले सीएम पर सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच राज्य के पूर्व सीएम और महायुति के बड़े चेहरे कहे जाने वाले एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। आइए जानते हैं एकनाथ शिंदे मीडिया के सामने क्या-कुछ कह रहे हैं?
जनता को धन्यवाद
एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं जनता को धन्यवाद करता हूं कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने हमें वोट किया। इतना बड़ा जनमत हमें पहले कभी नहीं मिला। यह लैंडस्लाइड जीत थी। जनता ने महायुति पर विश्वास जताया। महाविकास अघाड़ी ने जो काम रुकवा दिए थे, उन्हें हमनें शुरू किया। हम लोगों के लिए कई सारी कल्याणकारी योजनाएं लाए। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोगों ने हमारा साथ दिया।
यह भी पढ़ें- BJP ने संगठन चुनाव के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक, जानें किस-किस को मिली जिम्मेदारी?
मैंने खुद को सीएम नहीं माना- शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने कभी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं समझा है। मैंने हमेशा आम आदमी बनकर ही काम किया है। सरकार लोगों के लिए काम करती है। हर आदमी को हमें कुछ न कुछ देना है। अमित शाह हमेशा मेरे पीछे खड़े रहे। उनका पूरा सपोर्ट मेरे साथ था। उन्होंने मेरे जैसे आम कार्यकर्ता पर विश्वास किया। मुझे सीएम पद की जिम्मेदारी दी। उन्होंने मुझसे कहा कि आप महाराष्ट्र के लिए काम करिए, हम आपके साथ हैं।
124 फैसले लिए – शिंदे
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। यही वजह है कि महाराष्ट्र आज तेजी से विकास कर रहा है। इससे पहले किसी भी सरकार में इतना विकास नहीं हुआ था। हमने 124 निर्णय लिए। हम महाराष्ट्र को नंबर वन पर लेकर आए। महाराष्ट्र में विकास को रफ्तार दी। चुनाव में जनता ने महायुति को एतिहासिक जीत दिलवाई है। मैं लाडली बहनों का लाडला भाई हूं। लाडली बहनों ने अपने लाडले भाई को याद रखा।
हमें काम करने से मतलब है- शिंदे
एकनाथ शिंदे का कहना है कि कोई नाराज है, कौन किसके साथ जा रहा है, इन सब चीजों पर ध्यान मत दीजिए। हमें सिर्फ काम करने से मतलब है। हमने जी तोड़ मेहनत की थी, इसलिए हमें इतनी बड़ी जीत मिली। मैं आगे भी जो काम करूंगा वो महाराष्ट्र की जनता के लिए करूंगा।
केंद्र सरकार ने दिया साथ- शिंदे
एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि मैंने लोकप्रिय होने के लिए काम नहीं किया। मैंने जनता के लिए काम किया है। केंद्र सरकार चट्टान की तरह हमारे पीछे खड़ी थी। केंद्र सरकार के पास हम जितने भी प्रस्ताव लेकर उन्होंने हमारे सारे प्रस्ताव मानें। अभी महाराष्ट्र के बारे में कई बातें चल रही हैं।
पीएम मोदी से किया वादा – शिंदे
सीएम पद पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए शिंदे ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे फोन किया था। मैंने पीएम मोदी जी को साफ कहा कि हमारे बीच कोई भी अड़चन नहीं है और न ही हमारे बीच कोई बात फंसी हुई है। आप मन में किसी भी तरह की चिंता ना लाएं। हम सब एनडीए का हिस्सा हैं। आप जो भी निर्णय लेंगे हमें मंजूर होगा। मोदी जी जो भी निर्णय लेंगे हमें मंजूर होगा। मैंने उनसे वादा किया है कि सरकार बनाते समय मेरी तरफ से कोई भी अड़चन नहीं आएगी।
यह भी पढ़ें- Eknath Shinde महाराष्ट्र BJP के लिए क्यों जरूरी? कम सीटें पाकर भी बनेंगे गेमचेंजर!
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
26 mins ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 hr agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
9 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
18 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
22 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines