Sanjay Raut Statement Modi Cabinet 3.0 (इंद्रजीत सिंह) : देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता की कमान संभाल ली। मोदी कैबिनेट 3.0 में शिंदे गुट की शिवसेना से सांसद प्रतापराव जाधव को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, लेकिन अजित पवार की एनसीपी से किसी भी नेता को जगह नहीं मिली। इसे लेकर संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार पर बड़ा बयान दिया है।
शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा कि अजित पवार और एकनाथ शिंदे में से किसी के पास एक सीट है तो किसी के पास 7 सीट। ये सब लोग बिके हुए हैं। अगर एकनाथ शिंदे के पास सम्मान होता तो वह राज्य मंत्री के पद को ठुकरा देते, जैसे अजित पवार किया। मोदी कैबिनेट में महाराष्ट्र को कुछ नहीं मिला।
जानें अजित पवार पर क्या बोले संजय राउत
उन्होंने अजित पवार को लेकर कहा कि 150 करोड़ की प्रॉपर्टी क्लियर कर दी, अब और क्या चाहिए, मंत्री पद क्यों चाहिए। कुछ मागेंगे तो दोबारा प्रफुल्ल पटेल की प्रॉपर्टी जब्त हो जाएगी। आपको बता दें कि प्रफुल्ल पटेल एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद हैं। खबर आई थी कि अजित पवार को राज्य मंत्री का पद ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
केंद्र में मोदी या बीजेपी की नहीं, NDA की सरकार है
संजय राउत ने आगे कहा कि केंद्र में सरकार एनडीए की है मोदी या बीजेपी की नहीं। कैबिनेट कितने दिन चलेगी, यह देखना होगा। हालत देख लगता है कि मामला डामाडोल है। इस खींचतान में देश का नुकसान है। उन्होंने रियासी आतंकी हमले पर कहा कि जब दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था तब कश्मीर में आतंकी हमला हुआ था। लोकसभा चुनाव के दौरान अमित शाह ने कहा था कि कश्मीर शांत है। जम्मू कश्मीर और मणिपुर की चिंता नहीं है, इन्हें बस सरकार बनानी है, शेयर बाजार चलाना है और जनता का पैसा बर्बाद करना है।
मोदी 3.0 में राम का अपमान करने वाले को मिली जगह
उन्होंने आगे कहा कि जीतन राम मांझी ने राम का अपमान करते हुए उन्हें काल्पनिक बताया था, लेकिन मांझी को कैबिनेट में स्थान मिला। इससे बड़ा अपमान क्या होगा? संजय राउत ने कहा कि एनडीए सरकार को लेकर लोगों में उत्साह कहां है, क्या लोगों ने थालियां बजाईं? यह जबरदस्ती की सरकार है। सरकार पर लोगों का भरोसा नहीं है, क्योंकि ये जोड़तोड़ की सरकार है।
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
22 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines