Maharashtra CM: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले नया ड्रामा शुरू होता नजर आ रहा है। कहा जा रहा था कि एकनाथ शिंदे उप-मुख्यमंत्री बनने के लिए राजी हो गए हैं, लेकिन अब उनकी एक नई शर्त सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सीएम पद के लिए चुने गए देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री बनने के लिए राजी हुए एकनाथ शिंदे के बीच बुधवार को करीब आधे घंटे तक मीटिंग चली। जिसमें एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अगर उन्हें गृह मंत्रालय दिया जाता है तो ही वे उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
पावरफुल विभाग माना जाता है गृह
एकनाथ शिंदे ने ये भी साफ कर दिया है कि अगर उन्हें ये गृह विभाग नहीं मिलता है तो वे सरकार में शामिल नहीं होंगे। एकनाथ शिंदे की इस नई डिमांड ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि इसे सबसे पावरफुल विभाग माना जाता है। जिसे अक्सर सीएम अपने पास रखता है। कहा जा रहा है कि फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को भरोसा दिलाया है कि वे आलाकमान से इस बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि दोपहर को देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने गए थे। फिलहाल महायुति में शामिल दलों के बीच पोर्टफोलियो के बंटवारे पर बात की जा रही है।
एकनाथ शिंदे नहीं हैं मजबूरी
गौरतलब है कि महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। विधानसभा में 288 सीटों में से बीजेपी ने कुल 132 सीटें जीती हैं। जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और एनसीपी (अजित पवार) ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में एकनाथ शिंदे इस बार बीजेपी की मजबूरी नहीं हैं। बीजेपी चाहे तो महायुति में शामिल एनसीपी अजित पवार के साथ मिलकर भी सरकार बना सकती है। यही वजह है कि एकनाथ शिंदे को कॉम्प्रोमाइज करना पड़ रहा है। हालांकि उनकी नई डिमांड ने सियासी अटकलों को जन्म दे दिया है।
ये भी पढ़ें: पत्नी से लिया है कर्जा, खुद के पास नहीं कोई कार; जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं देवेंद्र फडणवीस?
कल होगा शपथ ग्रहण समारोह
बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5.30 बजे होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई दिग्गज नेता इसमें हिस्सा लेंगे। अजित पवार उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। महाराष्ट्र में भी बीजेपी ने दो मुख्यमंत्री का फॉर्मूला दिया है। फिलहाल एकनाथ शिंदे पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि शिंदे का कहना है कि महायुति में किसी भी तरह की ऊंच-नीच की भावना नहीं है। पिछली बार उन्होंने सीएम पद के लिए मेरे नाम की सिफारिश की थी। इस बार मैं उनके नाम की सिफारिश कर रहा हूं।
ये भी पढ़ें: Maharashtra में 57 सीटों वाले एकनाथ शिंदे CM की कुर्सी से कैसे चूक गए? जानें इनसाइड स्टोरी
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
22 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines