Sanjay Raut Taunt Eknath Shinde: देवेंद्र फडणवीस आज मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5 बजे सीएम पद की शपथ ले रहे हैं। उनके साथ अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। शिवसेना के एकनाथ शिंदे भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि उनकी ओर से इसको लेकर कुछ भी क्लियर नहीं है। इस बीच देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह सिद्धिविनायक गणेश मंदिर और मुंबा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बीच शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने सरकार के गठन पर महायुति को बधाई देने के साथ ही तंज भी कसा है।
दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने नई सरकार की शपथ से पहले भविष्यवाणी करते हुए कहा अब एकनाथ शिंदे कभी सीएम नहीं बनेंगे। आने वाले समय में उनकी पार्टी भी टूट जाएगी। संजय राउत ने कहा अब एकनाथ शिंदे का समय खत्म हो गया है। महायुति में उनकी जरूरत खत्म हो गई है। अब शिंदे कभी इस राज्य के सीएम नहीं बनेंगे। इस दौरान राउत ने बीजेपी पर भी निशाना साधा।
ये भी पढ़ेंः लाडकी बहनें, किसान लाभार्थी और उद्योगपति…, फडणवीस के शपथ समारोह में शामिल होंगे खास मेहमान, देखें लिस्ट
बीजेपी पर भी साधा निशाना
संजय राउत ने कहा भाजप का शुरुआत से रहा है ये लोग जिसके साथ सरकार बनाते हैं उसकी पार्टी तोड़ देते हैं। आने वाले दिनों में ये एकनाथ शिंदे की पार्टी भी तोड़ सकते हैं। आज से देवेंद्र फडणवीस प्रदेश के सीएम बनने जा रहे हैं। बहुमत होने के बावजूद 15 दिनों तक महायुति सरकार नहीं बना पाई। इसका मतलब है कि कुछ गड़बड़ है। ये लोग महाराष्ट्र और देश की भलाई के लिए साथ नहीं है, बल्कि अपने निजी स्वार्थ के लिए एक साथ आए हैं। फिर भी हम सीएम का अभिनंदन करते हैं महाराष्ट्र के हित के लिए काम करें। वहीं शपथ ग्रहण में जाने के सवाल पर बोले कि अभी ऐसा कुछ तय नहीं है।
ये भी पढ़ेंः एकनाथ शिंदे डिप्टी CM की शपथ लेंगे या नहीं! सस्पेंस बरकरार, जानें वजह
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 hr agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
6 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines