Eknath shinde govt like general dyer government Uddhav targets Shinde led govt: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में दशहरा समारोह के दौरान सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सीएम एकनाथ सरकार की तुलना जनरल डायर से कर कहा कि जलियांवाला बाग की तरह, सराती गांवों में मराठों पर लाठीचार्ज हुआ था। एकनाथ शिंदे की सरकार जनरल डायर की सरकार है।
एकनाथ शिंदे की सरकार ‘जनरल डायर’ के शासन जैसी
ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव कराएं और महाराष्ट्र के लोग आपको (एकनाथ शिंदे) बताएंगे कि असली शिवसेना कौन है। मैं आपको महाराष्ट्र में चुनाव कराने की चुनौती देता हूं। कार्यक्रम के पारंपरिक स्थल दादर के विशाल शिवाजी पार्क से उद्धव ठाकरे ने कहा कि जलियांवाला बाग की तरह, सराती गांवों में मराठों पर लाठीचार्ज हुआ था। एकनाथ शिंदे की सरकार जनरल डायर की सरकार है। बता दें कि यहीं पर उनके पिता और शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन पर ओजस्वी वक्तृता का आरोप लगा था। वहीं, दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान से मुख्यमंत्री ने ठाकरे की तुलना रामायण के रावण से की। उन्होंने काह कि जिस तरह रावण ने सीता का हरण करने के लिए साधु का वेश धारण किया था, उसी तरह उद्धव ठाकरे ने भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा छुपाई थी
हम इस ‘खोकासुर’ (एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर निशाना साधते हुए) का करेंगे दहन
उद्धव ने कहा ने कहा कि 57 साल हो गए लेकिन हमने इस अनुष्ठान को रुकने नहीं दिया। रावण भी एक शिवभक्त (भगवान शिव का अनुयायी) था लेकिन फिर भी भगवान राम को उसे मारना पड़ा क्योंकि उसने सीता का अपहरण किया था। जिस तरह भगवान हनुमान ने रावण की लंका में आग लगाई थी, उसी तरह हम इस ‘खोकासुर’ (एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर निशाना साधते हुए) का दहन करेंगे। देश और महाराष्ट्र के सामने कई सवाल हैं, मैं मनोज जारांगे को धन्यवाद देना चाहता हूं जो अपने आंदोलन को अच्छे तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं।
ठाकरे ने आगे कहा कि मराठा आरक्षण का मुद्दा लोकसभा में ही सुलझेगा क्योंकि सदन को अधिकार है। उद्धव ने कहा कि आप (सीएम शिंदे) मुझे निशाना बना सकते हैं लेकिन मेरा आपसे कोई मुकाबला नहीं है। वहीं, बीजेपी पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। बीजेपी जहां भी जाती है, लोगों को नष्ट कर देती है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines