Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। महायुति और महाविकास अघाड़ी महागठबंधनों के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का मसला सुलझ गया है। इस बीच शिंदे गुट की शिवसेना और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?
एकनाथ शिंदे की सेना ने रविवार को 20 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। शिंदे गुट की लिस्ट में मिलिंद देवड़ा को वर्ली और संजय निरुपम को दिंडोशी से चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि कुडाल विधानसभा क्षेत्र से नीलेश राणे को टिकट मिला है। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें : ‘महाराष्ट्र चुनाव में MVA का साथ देगी सपा’, सीट शेयरिंग पर अबू आजमी ने दिया बड़ा बयान
जानें शिंदे गुट की सेना में कौन-कौन उम्मीदवार?
सीट – उम्मीदवार का नाम
अक्कलकुवा – आमश्या पाडवी
बालापुर – बलीराम शिरसकर
रिसोड – भावना गवली
हदगांव – संभाराव उर्फ बाबुराव कदम कोहलीकर
नांदेड़ दक्षिण – आनंद पाटिल
परभणी – आनंद शेशराव भरोसे
पालघर – राजेंद्र गावित
बोईसर – विलास तरे
भिवंडी ग्रामीण – शांताराम तुकाराम मोरे
भिवंडी पूर्व – संतोष शेट्टी
कल्याण पश्चिम – विश्वनाथ भोईर
अंबरनाथ – डॉ. बालाजी किणीकर
विक्रोली – सुवर्णा करंजे
दिंडोशी – संजय निरुपम
अंधेरी पूर्व – मूरजी पटेल
चेंबूर – तुकाराम रामकृष्ण काते
वर्ली – मिलिंद देवड़ा
पुरंदर – विजय शिवतारे
कुडाल – निलेश राणे
कोल्हापुर उत्तर – राजेश क्षिरसागर
यह भी पढ़ें : Maharashtra Election : बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कौन-कौन उम्मीदवार? देखें पूरी List
कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट
महाविकास अघाड़ी के तहत कांग्रेस ने भी महाराष्ट्र चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी की, जिसमें 14 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। साथ ही पार्टी ने एक सीट पर उम्मीदवार बदल दिया। कांग्रेस ने अंधेरी पश्चिम से सचिन सावंत की जगह अशोक जाधव को टिकट दिया।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
13 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
14 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines