Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पिछले साल भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाने से पहले मातोश्री में रोने लगे थे। उन्होंने इस बात से डर था कि अगर उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं किया तो उन्हें जांच एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाएगा। मातोश्री ठाकरे का घर है।
उद्धव ठाकरे गुट से सांसद संजय राउत ने भी आदित्य ठाकरे की बात पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि यह 100 फीसदी सच है। शिंदे ने उन्हें यही बात बताई थी। मैंने उन्हें (शिंदे) को समझाने की कोशिश की .. लेकिन उनके दिलो-दिमाग में जेल का डर साफ दिखाई दे रहा था।
और पढ़िए – आदित्य ठाकरे ने हैदराबाद में बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- ‘राम मंदिर भाजपा की वजह से नहीं बन रहा’
बता दें कि एकनाथ शिंदे ने पिछले साल जून में 40 से अधिक विधायकों के साथ शिवसेना से बगावत कर दी थी। उन्होंने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई में चल रही महा विकास अघाड़ी की सरकार का तख्ता पलट कर दिया था। इसके बाद बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। बाद में उन्हें चुनाव आयोग ने शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह तीर कमान भी दे दिया।
मंत्री दीपक केसरकर ने किया पलटवार
महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने आदित्य ठाकरे पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे के पास एक पेशेवर टीम है जो उन्हें झूठ बोलना सिखाती है। वहीं, भाजपा नेता नारायण राणे ने आदित्य ठाकरे से पूछा कि श्री शिंदे मातोश्री कब आए थे।
उन्होंने कहा, मैं उस पर नहीं बोलूंगा। वह कुछ भी कहते हैं। उनमें बचपना है। शिंदे कब गए? कब रोए? किस साल में रोए? यह सब बकवास है।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
4 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines